HomeTechnologyLAVA BOLD N2 PRO: लावा बोल्ड एन2-प्रो Flipkart पर बिक्री के लिए...

LAVA BOLD N2 PRO: लावा बोल्ड एन2-प्रो Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध, डिटेल्स जानें

यूएनआईएसओसी टी7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित, यह डिवाइस 4GB + 4GB* रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मल्टीटास्किंग और दैनिक उपयोग की जरूरतों को सुचारू रूप से पूरा करता है।

LAVA BOLD N2 PRO: लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने घोषणा की है कि, उनका LAVA BOLD N2 PRO बीते दिन यानी 6 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

ऐसे में अगर आप इस स्मार्टफोन के दीवाने हैं और इसका इंताजर कर रहे थे, तो अब आप इसे खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Lava Bold N2 Lite Launched: कंपनी ने लॉन्च किया ये जबरदस्त स्मार्टफोन, जानें कीमत-फीचर्स जैसी जरूरी बातें

10,000 से कम कीमत वाले बेहद प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में मौजूद बोल्ड एन2 प्रो में 50 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 17.13 सेमी (6.75 इंच) एचडी+ डिस्प्ले और 5000 mAh की बैटरी है, जो परफॉर्मेंस, मनोरंजन और डेली के आपके कामों में आपको एक अच्छा यूजर एक्सपीरियंस देने में मदद कर सकता है।

यूएनआईएसओसी टी7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित, यह डिवाइस 4GB + 4GB* रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मल्टीटास्किंग और दैनिक उपयोग की जरूरतों को सुचारू रूप से पूरा करता है।

IP54 रेटिंग, टाइप-सी फास्ट चार्जिंग और लावा की फ्री सर्विस होम जैसी सुविधाओं के साथ, यह फोन वास्तविक भारतीय परिस्थितियों में विश्वसनीयता के लिए डिजाइन किया गया है।

बोल्ड एन2 प्रो एक्लिप्स ग्रे और ऑरोरा गोल्ड रंगों में उपलब्ध है, जो प्रदर्शन और डिजाइन दोनों में उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं को पूरा करता है।

ये भी पढ़ें:- Amazon Gaming Fest Sale 2026: अमेजन की गेमिंग सेल शुरू, लैपटॉप से लेकर इन चीजों पर मिल रही शानदार डील्स

क्या है प्राइस?

लावा बोल्ड N2 प्रो फ्लिपकार्ट पर आपको बीते दिन यानी 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से मिलने लगा है
आप भी इस फोन को खरीद सकते हैं
ये आपको क्लिप्स ग्रे और ऑरोरा गोल्ड कलर में मिल जाएगा
इसकी कीमत 7 हजार 999 रुपये है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular