HomeUtilityHoli 2025: होली पर खुले आम बिकता है नकली मावा, चेक करें...

Holi 2025: होली पर खुले आम बिकता है नकली मावा, चेक करें कहीं आप तो नहीं बना रहे इससे गुझिया

Mawa Adulteration For Gujiya: होली के मौके पर लोग गुझिया काफी बनाते हैं गुझिया बनाने के लिए जो मावा इस्तेमाल कर रहे हैं वो असली है? मिलावटी मावे की पहचान की जा सकती है

Holi Khoya Adulteration: हर साल की तरह इस साल भी होली का पर्व आ चुका है। इस बार 14 मार्च के दिन लोग होली का पर्व मनाएंगे। इस दिन लोग होली का त्योहार मनाते हैं। क्या बड़े और क्या बच्चे, सभी लोग होली का पर्व मनाते हैं। लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और होली खेलते हैं। इस दिन लोग तरह-तरह के पकवान भी बनाते हैं और इनका स्वाद लेते हैं जिसमें गुझिया सबसे प्रसिद्ध पकवान है।

ये भी पढ़ें:- बचकर रहें: अभी कर लें चेक कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं ये App? तुरंत करें अनइंस्टॉल, वरना बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

ऐसे में अगर आप भी इस होली के मौके पर गुझिया बना रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं इसमें इस्तेमाल हुआ मावा मिलावटी तो नहीं है? आप यहां जान सकते हैं कि कैसे आप मिलावटी मावे की पहचान करके खुद को इससे बचा सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं मिलावटी मावे की पहचान करने के तरीके क्या हैं।

गुझिया वाला मावा मिलावटी तो नहीं? ऐसे करें पहचान:-

गैस पर गर्म करके

सबसे पहले गैस पर एक बर्तन रखें और फिर उसमें मावा डाल दें। फिर उसके ऊपर एक चम्मच चीनी डालें। इसके बाद देखना है कि अगर चीनी पिघलती है और बर्तन के किनारों पर पानी छोड़ने लगती है तो इसका मतलब हो सकता है कि ये मालावा मिलावट से भरा हो। इसका सेवन न करें।

आयोडीन से कर सकते हैं पहचान

आपको मावे का एक टुकड़ा लेना है और इस पर आयोडीन की कुछ बूंदें डालनी है। फिर देखना है कि अगर मावे का रंग नीले रंग का हो जाता है तो यानी ये खोया मिलावट वाला हो सकता है। इससे पता चलता है कि मावे में स्टार्च की मिलावट हो सकती है।

मावे का रंग

असली और मिलावटी मावे का रंग अलग-अलग होता है और इससे आप पता कर सकते हैं। जो खोया असली होता है उसका रंग डार्क ब्राउन सा होता है, लेकिन अगर मावा मिलावट से भरा है तो ये हल्का पीला या सफेद हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Ayushman Card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? यहां करें चेक और तरीका भी जाने

खूशबू से

आप चाहें तो खूशबू से भी असली और मिलावटी मावे की पहचान कर सकते हैं। जब भी मावा खरीदें तो उसे सूंघ लें और ध्यान दें कि अगर इसमें स्मेल नहीं है तो ये मिलावटी हो सकता है। जबकि, असली खोए में सोंधी खूशबू आती है। आप इस तरीके से भी असली और मिलावटी मावे की पहचान कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments