Get Rid Of Rats: हर कोई चाहता है कि उनका घर साफ रहे और कोई कीड़ा या किसी भी तरह की गंदगी उनके घर में न आए। इसके लिए रोजाना सफाई करना जैसी चीजें लोग करते हैं, लेकिन अगर गलती से भी घर में चूहा घुस आए या ऐसा महसूस हो कि घर में चूहा है तो ये बात किसी को पचती नहीं।
ऐसे में लोग परेशान होने लगते हैं और चूहे को घर से बाहर भगाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन चूहा फिर भी पकड़ में नहीं आता है। अगर आपके घर में भी चूहा घुस आया है और आप इससे परेशान हैं तो यकीन मानिए जो तरीके आप यहां जानने वाले हैं वे आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं और आप बिना मारे चूहे को घर से बाहर भगा सकते हैं।
घर से बिना मारे चूहे ऐसे भगा सकते हैं:-
पहला तरीका
आपके घर में चूहा है और वो घर से बाहर नहीं जा रहा तो आपको अपने घर में पुदीना लेकर आना है। चूहा पुदीने की गंध को पसंद नहीं करते, इसलिए आपको घऱ के कोनों में पुदीना रखना है और जैसे ही चूहे को इसकी गंध लगेगी। वैसे ही वो आपके घर से बाहर भाग जाता है।
दूसरा तरीका
चूहे को घर से भगाना है तो इसमें आपकी मदद फिटकरी कर सकती है। आपको फिटकरी का घोल तैयार करना है जिसके लिए फिटकर को पीस लें और तैयार हुए पाउडर को पानी में मिलाकर एक घोल बना लें। अब इस घोल का स्प्रे आपको करना है जिससे चूहा घर से भाग जाता है।
तीसरा तरीका
चूहे को बिना मारे घर से भगाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर के कोनों में या जहां पर चूहा दिखे उस जगह पर कपूर रख दें और फिर देखिए कैसे चूहा कपूर की गंध को सूंघर घर से नौ दो ग्यारह होता है। चूहे को कपूर की गंध पसंद नहीं होती जिसकी वजह से वो उस जगह पर रहना पसंद नहीं करता है।
चौथा तरीका
आमतौर पर देखने में आता है कि लोग जब भी चूहे को भगाते हैं तो उसे पकड़ने के लिए घर में पिंजरा लगाते हैं। आपको यहां पर एक काम करना है कि पिंजरे में जो रोटी लगाएं उसमें थोड़ी दही लगा दें जिससे चूहा रोटी की तरफ खींचेगा और पिंजरे में फंस जाएगा।