Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है ये लाभ? जानें आपका बन पाएगा ये कार्ड या नहीं

PM JAY card
PM JAY card PC-Autotechbiz.in

Ayushman Bharat Yojana: क्या आप आयुष्मान कार्ड के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आपके लिए इसके बारे में जानना जरूरी हो जाता है। केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलता है और उन्हीं का आयुष्मान कार्ड भी बनता है। मौजूदा समय में इस योजना से लाखों-करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आपको भी इस आयुष्मान कार्ड का लाभ लेना है तो आप यहां इसके बारे में जान सकते हैं।

कैसे बनता है Ayushman Card?

आयुष्मान कार्ड अगर आपको बनवाना है तो पहले CSC सेंटर जाएं
यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
अगर आप पात्र होते हैं तो आपका आवेदन कर दिया जाता है
इसके बाद कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं

कौन बनवा सकता है ये कार्ड?

आयुष्मान कार्ड अगर आपको बनवाना है तो आप इसके लिए पात्रता चेक कर सकते हैं
सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना है
यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर जैसी कुछ जानकारी भरनी हैं
फिर आपको पता चल जाता है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं

जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग पीएफ का लाभ नहीं लेते, जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते आदि। ऐसे लोग इस योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

क्या लाभ मिलता है Ayushman Card बनवाने के बाद?

अब बात लाभ की करते हैं, तो जान लें जब आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
आप उस अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो इस योजना में रजिस्टर्ड है
इस आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।