Atal Pension Yojana Benefits: अपने आने वाले कल के लिए लगभग हर कोई बचत करना चाहता है, लेकिन हर किसी से बचत हो नहीं पाती।
इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका भविष्य सिक्योर रहे, तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं और बुढ़ापे में ये आपको 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने दिलवा सकती है।
ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? करें चेक और पाएं मुफ्त इलाज का लाभ
कौन अटल पेंशन योजना से जुड़ सकता है?
अगर आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है और भविष्य में पेंशन चाहिए, तो आपका भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है
जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है, सिर्फ वे ही इस अटल पेंशन योजना में अप्लाई कर सकते हैं
एक बात ओर इस योजना के लिए जरूरी है कि अगर आप टैक्स नहीं भरते हैं यानी इस कैटेगरी में नहीं आते हैं, तभी आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।
कैसे मिलती है पेंशन?
अटल पेंशन योजना में पहले आपको निवेश करना होता है और फिर 60 साल के बाद हर महीने आपको 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये के बीच पेंशन मिलेगी।
18 साल का व्यक्ति अगर हर महीने 210 रुपये इस योजना में भरता है, तो 60 साल के बाद उसे हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसी तरह 30 साल के व्यक्ति को 577 रुपये हर महीने भरने पर 60 साल के बाद 5 हजार रुपये पेंशन मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- Mercedes-Benz CLA Electric का भारत में लॉन्च कंफर्म, एक चार्ज में मिलेगी 750+km की रेंज
यहां से कर सकते हैं अप्लाई
अटल पेंशन योजना में अप्लाई करने के लिए अपने बैंक जाना होता है। यहां केवाईसी का प्रोसेस करके, पेंशन प्लान चुनकर आदि आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply