HomeAutomobilesHandbrake Failure बन सकता है जानलेवा! जानिए कैसे 4 आसान चेक्स से...

Handbrake Failure बन सकता है जानलेवा! जानिए कैसे 4 आसान चेक्स से पहले ही पहचान सकते हैं खतरे के संकेत

Handbrake Failure: कार के लिए जितना जरूरी नॉर्मल ब्रेक्‍स होते हैं, उतना ही जरूरी हैंडब्रेक भी होता है। इसके फेल होने से पहले ही यह कुछ खास संकेत देने लगता है। यह संकेत कौन से हैं, आइए समझते हैं।

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कुछ इंडियंस अपनी कार को काफी अच्‍छी तरह से रखते हैं तो कुछ के पास कार की देखभाल करने का टाइम ही नहीं होता। ऐसे लोगों की कार में कई बार ऐसी परेशानियां भी आ जाती हैं तो काफी दुर्लभ होती हैं। ऐसी ही एक स्थिति हैंडब्रेक के फेल (Handbrake Failure) होने की होती है। किस तरह से यह फेल होने से पहले संकेत देने लगता है। इस खबर में समझते हैं।

जरुरत से ज्‍यादा हो जाए टाइट

कार का हैंडब्रेक जब लगाया जाता है तो भी इस बात का संकेत मिलता है कि वह सही है या नहीं। अगर हैंडब्रेक फेल होने वाला होगा तो उसके पहले वह जरुरत से ज्‍यादा टाइट हो जाएगा।

Handbrake Failure से पहले टायरों पर कम पकड़

जब भी हैंडब्रेक को लगाया जाता है तो वह टायरों पर अच्‍छी तरह से पकड़ बना लेता है और कार को हिलाना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन जब यह फेल होने वाला हो तो यह टायरों पर कम पकड़ बनाएगा और हैंडब्रेक लगा होने के बाद भी कार को हिलाया जा सकेगा।

Handbrake Failure की कैसे करें चेकिंग

आपको अपनी कार के हैंडब्रेक की चेकिंग करनी हो तो इसका सबसे आसान तरीका यही है कि आप अपनी कार को ऐसी जगह पर ले जाएं जहां से कार आगे या पीछे खुद जाने लगे। मतलब आप किसी ऊंचाई वाली जगह पर कार लेकर जाएं और हैंडब्रेक लगा दें। इसके बाद कार पूरी तरह से रूकी हुई तो हैंडब्रेक सही हैं और अगर कार आगे या पीछे होने लगे तो फिर हैंडब्रेक खराब होने का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में मेकेनिक के पास जाकर चेक करवाना सही होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments