ऑटामोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। कई बार कार के अंदर बैठते हुए आपको खुद अच्छा महसूस नहीं होता। ऐसा तब होता है जब कार गंदी हो। तब बाहर से महंगी सर्विसिंग करवाकर सफाई तो हो जाती है, लेकिन खर्चा बड़ा होता है। इससे बचने के लिए कुछ आसान हैक्स (Car Servicing or cleaning tips) की जानकारी हम आपको दे रहे हैं।
रखें छोटा डस्टबिन
कार को साफ रखना हो तो हमेशा छोटा डस्टबिन रखना चाहिए। इससे आप या कोई दूसरा व्यक्ति भी कार में इधर उधर गंदगी नहीं करेगा। बल्कि डस्टबिन का ही यूज़ करेगा। इससे न सिर्फ कार साफ (DIY car maintenance hacks) रहेगी बल्कि कार को बार बार सर्विसिंग के लिए नहीं ले जाना होगा और हजारों रुपये बचा पाएंगे।
Car Servicing से बचने के लिए कप होल्डर लाइनर भी हैं जरूरी
कार में कई जगह पर कप और बोतल रखने के लिए जगह दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है जिससे ड्राइविंग के टाइम लोगों को आसानी हो। पर, कई बार ऐसा होता है कि कप या बोतल से काफी मामूली लिक्विड बाहर आ जाता है जो कप होल्डर के नीचे चिपक जाता है। इस पर ध्यान भी काफी कम जाता है जिस वजह से कप होल्डर गंदे रह जाते हैं। इसे साफ रखे के लिए कप होल्डर लाइनर का यूज़ करना चाहिए।
मड मैट करेगा धूल-मिट्टी से सुरक्षा
कार में सबसे ज्यादा गंदगी जूतों से होती है। जब भी कार में बैठते हैं तो जूतों के नीचे लगी मिट्टी कार के अंदर ही रह जाती है और कार गंदी लगने लगती है। इससे बचने के लिए मड मैट का यूज़ करना चाहिए। जिससे धूल मिट्टी से तो सुरक्षा मिलेगी ही साथ ही कार भी साफ दिखाई देगी।
टिशू पेपर को भी न भूलें
कार को साफ रखने में टिशू पेपर भी काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। कई बार कार के अंदर कुछ लिक्विड गिर जाए या फिर कुछ ऐसा गिर जाए जिसे तुरंत साफ करना हो तब टिशू पेपर काम आते हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply