ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। टू-व्हीलर पर एक अच्छा हेलमेट बुरी स्थिति में भी आपकी जान बचा सकता है। लेकिन ज़्यादातर राइडर्स को इस बात का पता ही नहीं होता कि कैसे अपने लिए सही हेलमेट (how to choose a good helmet) को चुनें। इस खबर में दी गई टिप्स के ज़रिए अपने लिए परफेक्ट सेफ्टी के साथ हेलमेट को चुन (helmet safety tips) सकते हैं।
सही सर्टिफिकेशन ज़रूरी
किसी भी हेलमेट को पहनकर ट्रैफिक पुलिस के चालान से तो बचा जा सकता है। लेकिन सही सर्टिफिकेशन के साथ आने वाले हेलमेट को खरीदने पर जान बचाई जा सकती है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के और ब्रॉडेंड हेलमेट को ही खरीदें। ऐसे हेलमेट पर ISI, ECE या DOT के साइन को बनाया जाता है। इनमें से ISI मार्क इंडियन स्टैंडर्ड, ECE मार्क यूरोपियन स्टैंडर्ड और DOT मार्क को अमेरिकन स्टैंडर्ड को पास करने वाले हेलमेट पर लगाया जाता है।
फिटिंग भी ज़रूरी
ब्रॉन्डेड हेलमेट होने के बाद भी यह ज़रूरी नहीं कि उसकी फिटिंग आपको सही से आए। इसलिए शोरूम पर जाकर अलग अलग साइज़ और डिज़ाइन के हेलमेट को पहनकर चेक करें। जिस भी डिजाइन और साइज़ के हेलमेट को पहनकर आपको आराम मिले, उसी हेलमेट को अपने लिए खरीदें।
विजिबिलिटी भी करें चेक
सर्टिफिकेशन, साइज़ और डिज़ाइन के साथ ही विजिबिलिटी भी अच्छी होना ज़रूरी है। क्या हो कि हेलमेट आपको फिट भी आए और आपकी पसंद का डिज़ाइन का भी हो, लेकिन उस हेलमेट से अच्छी विजिबिलिटी नहीं मिलेगी तो आपको राइड के टाइम परेशानी होगी।
यह भी पढ़ें- Superbikes In India: India की 3 सबसे ज़बरदस्त Superbikes – Ducati, BMW, और Aprilia की मशीनें जो दौड़ती नहीं, उड़ती हैं!
क्या है हमारी सलाह
हमारी सलाह में तो हेलमेट खरीदते टाइम कभी भी सबसे पहले डिज़ाइन को प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए। इसकी जगह पहले सेफ्टी, सर्टिफिकेशन, विजिबिलिटी और आराम को देखना चाहिए। इसके बाद ही हेलमेट के डिज़ाइन को पसंद करना चाहिए। ऐसा करने पर ज़रुरत के टाइम हेलमेट की यही खूबियां आपकी जान बचाएंगी न कि डिज़ाइन से आपकी जान बच पाएगी।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply