PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: कई सारी योजनाएं देश में चलती हैं जिनसे पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आप एक किसान हैं तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकता है। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों।
ये भी पढ़ें:- PM Vishwakarma: कौन जुड़ सकता है योजना से और कैसे कर सकते हैं आवेदन? यहां जानें आवेदनकर्ता
भारत सरकार की इस योजना के जरिए सिर्फ किसानों को लाभ देने का काम किया जाता है और साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का काम किया जाता है। इस बार योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है और सभी को इसका इंतजार है और हर कोई जानना चाहता है कि मोदी सरकार ये 20वीं किस्त कब जारी कर सकती है।
20वीं किस्त का इंतजार कब तक?
अगर आपको भी 20वीं किस्त का इंतजार है तो जान लें कि माना जा रहा है कि 20वीं किस्त 18 जुलाई को जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दरअसल, इस बार 18 जुलाई को पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी जाएंगे। यहां पर वे गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां से पीएम मोदी राज्य के लोगों को कई सौगात देंगे।
ऐसे में माना जा रहा है कि इसी जनसभा में पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी हो सकती है। यहीं से योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 20वीं किस्त भेजी जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- Monsoon Tips: बारिश में Electric Scooter रखने का सही तरीका, नहीं तो होगा भारी नुकसान
हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा जो योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर आएगी।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply