ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन मार्केट में ब्रिटिश कार मेकर MG इस महीने दो नई कारों को लॉन्च करेगी। इन कारों में MG M9 और MG Cyberster शामिल है। MG Cyberster और MG M9 किस तरह के फीचर्स के साथ आएंगी। किस प्राइज पर इनको कब लॉन्च (MG Cyberster launch) किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
MG करेगी 2 कार लॉन्च
MG मोटर इंडिया July 2025 में दो कारों को लॉन्च करेगी। इन कारों में MG M9 और MG Cyberster शामिल हैं। एमजी इन दोनों ही कारों को Auto Expo 2025 में शोकेस कर चुकी है।
MG M9 कब होगी लॉन्च
एमजी अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी MG M9 को इंडियन मार्केट में 21 July 2025 के दिन लॉन्च कर देगी। इस एमपीवी में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो काफी ज्यादा लग्जरी फील करवाएंगे। शॉफर ड्रिवन कार होने के साथ ही यह 6 सीटर कार है। जिसमें प्रेजिडेंशियल सीट्स दी गई हैं। इन सीट्स पर बैठने के बाद मसाज का मजा लिया जा सकता है। यह डीप रिक्लाइन, फुटरेस्ट एक्सटेंड, लेटरल शिफ्ट होती हैं। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी को 90kWh की बैटरी कैपिसिटी के साथ लाया जाएगा। जिससे 245 पीएस की पावर और 350 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। इसमें इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग रियर डोर, स्प्लिट एलईडी हेडलाइट और डीआरएल, 1000 लीटर बूट स्पेस, 55 लीटर फ्रंक स्पेस मिलेगा।
MG Cyberster कब होगी लॉन्च
एमजी ने बताया है कि वो इलेक्ट्रिक सुपर कार MG Cyberster को इंडियन मार्केट में 23 से 26 जुलाई के बीच लॉन्च (electric roadster India) करेगी। इस इलेक्ट्रिक सुपर कार को तेज स्पीड पसंद करने वालों के लिए बनाया गया है। इस कार में कनवर्टेबल रूफ, सिजर डोर, 77 kWh बैटरी पैक के साथ 510 पीएस पावर और 725 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करने वाली मोटर मिलेगी। जो इसे सिर्फ 3.2 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्पीड (fastest MG car) से चलाएगी। इसमें 417 किलोमीटर रेंज के साथ कस्टम, स्पोर्ट, सुपर स्पोर्ट मोड्स मिलेंगे।

ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply