Toll Plaza: गुजरात का ये टोल प्‍लाजा बना ‘कैश मशीन’, बाकी कौन-कौन लिस्ट में

toll plaza India
toll plaza India PC- IHMCL

Toll Plazas: इंडिया में हर राज्‍य में कई नेशनल हाइवे, एक्‍सप्रेस वे और स्‍टेट हाइवे मौजूद हैं। इन पर रोज लाखों कारें जाताी हैं। जिनको टोल प्‍लाजा पर टोल टैक्‍स देना होता है। इंडिया में कौन सा टोल प्‍लाजा ने सबसे ज्‍यादा कमाई (Highest Revenue Toll Plaza) की है। Top-5 में कौन से टोल प्‍लाजा शामिल हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MoRTH ने दी जानकारी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने संसद में जानकारी दी है कि इंडिया में कौन से टोल प्‍लाजा पर पिछले पांच सालों में सबसे ज्‍यादा टोल टैक्‍स से कमाई (Top Toll Earnings India) हुई है।

पहले नंबर पर गुजरात का Toll Plaza

लिस्‍ट में पहले नंबर (Toll Revenue List) पर गुजरात का टोल प्‍लाजा है। गुजरात के भरथना में मौजूद टोल प्‍लाजा को नेशनल हाइवे-48 पर बनाया गया है। वडोदरा-भरुच खंड पर बने इस प्‍लाजा ने पांच सालों में 2043.81 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें 472.65 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन तो सिर्फ 2023-24 में ही किया गया है।

दूसरे नंबर पर है राजस्‍थान का टोल प्‍लाजा

लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर राजस्‍थान का शाहजहांपुर का टोल प्‍लाजा है। यह दिल्‍ली-गुरुग्राम-कोटपुतली-जयपुर नेशनल हाइवे-48 पर है। इसने पिछले 5 सालों में 1884.46 करोड़ रुपये की कमाई की है।

तीसरे नंबर पर है पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के जलाधुलागोरी टोल प्‍लाजा का नंबर इस लिस्‍ट में नंबर-3 पर है। यह टोल प्‍लाजा धनकुनी-खड़गपुर सेक्‍शन पर नेशनल हाइवे-16 पर है। पिछले 5 सालों के दौरान इस टोल प्‍लाजा ने 1538.91 करोड़ रुपये की कमाई की है।

चौथे नंबर पर उत्‍तर प्रदेश का टोल प्‍लाजा

लिस्‍ट में अगला नंबर उत्‍तर प्रदेश का बाराजोर टोल प्‍लाजा है। यह इटावा-चकेरी सेक्‍शन पर नेशनल हाइवे-19 पर है। यह इसलिए भी खास है क्‍योंकि यह ग्रांट ट्रंक रोड पर बना हुआ है। पिछले 5 सालों में इसने 1480.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।

पांचवें नंबर पर है हरियाणा का घरौंडा टोल प्‍लाजा

लिस्‍ट में पांचवें नंबर पर हरियाणा का घरौंडा टोल प्‍लाजा है। यह पानीपत-जालंधर सेक्‍शन पर नेशनल हाइवे-44 पर बना हुआ है। पिछले 5 सालों में इस टोल प्‍लाजा ने 1314.37 करोड़ रुपये की कमाई की है।