भारत के Richest States – यहाँ रहने वाले कमाते हैं सबसे ज़्यादा, क्या आपका राज्य लिस्ट में है

Richest States
Richest States PC-autotechbiz.in

Richest States: इंडिया में हर राज्‍य में सबसे ज्‍यादा युवाओं का हिस्‍सा होता है। यही युवा अलग अलग तरह से काम करते हैं और पैसे कमाते हैं। ऐसे ही कौन से राज्‍य इंडिया के सबसे अमीर राज्‍यों (richest states in India) में शामिल हैं। लिस्‍ट में किस राज्‍य का नंबर (highest income states) कहां पर आता है। इसकी जानकारी संसद सत्र के दौरान दी गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

कितनी है आय

इंडिया की बात करें तो यहां पर प्रति व्‍यक्ति आय 114710 रुपये है। यह आंकड़ा 2024-25 का है। इसकी जानकारी संसद सत्र के दौरान वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने दी है।

Top-5 में कौन से राज्‍य शामिल हैं

प्रति व्‍यक्ति आय के मामले में इंडिया में सबसे पहले कर्नाटक (state-wise earnings) आता है। यहां पर प्रति व्‍यक्ति आय 204605 रुपये है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 196309 रुपये है। तीसरे नंबर पर हरियाणा है जहां 194285 रुपये है। चौथे नंबर पर तेलंगाना है जहां पर प्रति व्‍यक्ति आय 187912 रुपये है। Top-5 में आखिरी नंबर पर शामिल होने वाला राज्‍य महाराष्‍ट्र है, जहां प्रति व्‍यक्ति आय 176678 रुपये है।

इनकी भी कमाई 1 लाख से ज्‍यादा

Top-5 के साथ ही हिमाचल प्रदेश 163465 रुपये, उत्‍तराखंड 158819 रुपये, पुडुचेरी 155533, आंध्र प्रदेश 141609 रुपये, पंजाब 153356 रुपये है। इन सभी राज्‍यों में प्रति व्‍यक्ति आय एक लाख रुपये से ज्‍यादा है।

एक लाख से कम कमाई वाले कौन से राज्‍य

बात एक लाख रुपये से कम आय वाले राज्‍यों की हो तो इनमें छत्‍तीसढ़ में 93161 रुपये, पश्चिम बंगाल में 82781 रुपये, जम्‍मू कश्‍मीर में 81774 रुपये, असम में 81127 रुपये, मेघालय में 77412 रुपये और मध्‍य प्रदेश 70343 रुपये है।

कई राज्‍यों की नहीं मिली जानकारी

सरकार की ओर से 2024-25 के लिए कुछ ही राज्‍यों की जानकारी दी गई है। बाकी सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।