MG Cyberster Track Review: एमजी ने इंडियन मार्केट में साइबरस्टर को लॉन्च कर दिया है। 25 July 2025 को ही इस कार को ऑफिशियली लॉन्च किया गया। जिसके बाद इसे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में Buddh International Circuit पर चलाने का एक्सपीरियंस मिला। क्या इसकी परफॉर्मेंस ने हमें निराश किया या फिर यह अपने से महंगे सेगमेंट वाली Sports Cars को भी कड़ी चुनौती देने का दम-खम रखती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
BIC पहुंचकर चलाई MG Cyberster
इंडिया में जिस जगह पहली बार Formula One और Moto GP रेस हो चुकी हैं। उसी ट्रैक पर हम पहुंचे MG Cyberster को चलाने के लिए। एमजी साइबरस्टर को डिजाइन भी एक कनवर्टिबल स्पोर्ट्स कार के तौर पर किया गया है। जिसका डिजाइन इस तरह किया गया है जिससे इसे चलाते हुए एयरोडायनेमिक्स का ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट मिले और कम बैटरी खर्च हो और ज्यादा रेंज मिल पाए। चूंकि यह एक Electric sports car है तो इसकी ग्राउंड क्लियरेंस भी काफी कम है। इसी वजह से भी इसे हाई स्पीड में अच्छी स्टेबिलिटी मिलती है।
View this post on Instagram
हल्की बारिश और बादल के बीच चलाई साइबरस्टर
हल्की हल्की बारिश का मौसम था और ठंडी हवाओं के बीच तेजी से निकलती हुई एमजी की सबसे नई पेशकश। इस टू सीटर स्पोर्ट्स कार में हमें सिर्फ 2 लैप करने की परमिशन थी। इसलिए पहले हमें सेफ्टी हेलमेट पहनाया गया और फिर सीधा ड्राइवर सीट पर बैठ गए। साथ में दूसरी सीट पर प्रो ट्रेनर को जगह मिली। जो हमें पूरे एक्सपीरियंस के दौरान यह गाइड करने वाले थे कि कब ब्रेक लगानी है और कब कार को पूरा एक्सीलेटर देकर टॉप स्पीड तक पहुंचने की कोशिश करनी है।

Pc-mg India
कैसा रहा MG Cyberster का Experience
साइबरस्टर को जैसे ही पिट से निकालकर ट्रैक पर चलाया तो मानो यह हवा से बात करने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। हम एक्सीलेटर पैडल दबाते गए और यह भी तेजी से स्पीड पकड़ती गई। पहला लैप कब खत्म हुआ पता ही नहीं चला। लेकिन इस दौरान कार को सिर्फ स्पोर्ट्स मोड पर चलाते हुए हमने करीब 200 की टॉप स्पीड को हासिल (MG Cyberster performance) कर लिया।

अब बारी दूसरे लैप की थी और इसके लिए पहले तो कार को पूरी तरह रोका गया और सुपर स्पोर्ट्स मोड को एक्टिवेट किया गया। इसके बाद जैसे ही कार का एक्सीलेटर दबाया तो यह काफी तेज स्पीड में चलने लगी। शुरू की 0-100 की स्पीड तो इसने जरूर 3.2 सेकेंड में ही हासिल की होगी। सर्किट के एक हिस्से पर तेजी से कार को चलाया तो करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को भी पार कर गए। उस समय बॉडी में काफी हलचल महसूस हो रही थी। तभी टर्न आया और स्पीड को कम करते हुए 80 के आस-पास तक ले आए। 200 से ज्यादा की स्पीड से 80 तक आने में भी इसे कुछ ही सेकेंड (track speed test) लगे। 80-100 की स्पीड पर टर्न करते हुए हम भी एक साइड से आने वाली फोर्स को महसूस कर रहे थे। लेकिन कार की हैंडलिंग टर्न पर भी उतनी ही कंट्रोल में थी जब इसे सीधे ट्रैक पर चलाया जा रहा था। हालांकि एक दो बार ट्रेनर ने दोनों हाथों से स्टीयरिंग को अच्छी तरह से पकड़ने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें- Tata Harrier EV Review: क्या ये EV आपके पैसों के लायक है? जानें टॉप 5 पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स
वर्डिक्ट
कार जितनी तेज है उतनी ही तेजी से ब्रेक भी लेती है। टर्न पर भी यह पूरी तरह से कंट्रोल में रहती है। साथ में कनवर्टिबल और सिजर डोर भी स्टाइल में चार चांद लगा देते हैं। इसको ट्रैक पर चलाकर तो शानदार एक्सपीरियंस मिला। लेकिन जब इसे रोड पर चलाया जाएगा तो एक बात तो पक्की है कि यह जहां से भी निकलेगी वहां लोग मुड़कर तो जरूर देखेंगे। प्राइज के मामले में भी एमजी ने जो गेम खेला है उससे कई स्पोर्ट्स कारों को कड़ा मुकाबला भी मिलना पक्का है।

Pc-mg India
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply