FASTag Annual Pass: हर महीने टोल पर खर्च करते हैं ₹500-₹1000? तो पढ़ें Pass का पूरा गणित

FASTag Annual Pass
FASTag Annual Pass PC-autotechbiz.in

FASTag Annual Pass: इंडिया में 15 August 2025 से फास्‍टैग एनुअल पास फैसिलिटी को शुरू किया गया है। इस पास के जरिए कई लोग फायदा उठा रहे हैं। लेकिन जो लोग हर महीने टोल प्‍लाजा पर सिर्फ 500 या 1000 रुपये ही खर्च करते हैं, उनके लिए यह पास कितना फायदा दे सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

FASTag Annual Pass हुआ शुरू

इंडिया में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लोगों के लिए फास्‍टैग एनुअल पास को शुरू कर काफी राहत देने का काम किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से लिए गए इस इनिशिएटिव को लोगों ने भी काफी सराहा है।

500 रुपये महीने खर्च करने वालों के लिए कितना सही है Pass

फास्‍टैग एनुअल पास को वैसे तो लाखों लोगों ने एक्टिवेट करवाया है। लेकिन अभी भी कई लोग इस बात को सोच रहे हैं कि क्‍या यह सच में उनके लिए सही होगा। इसका जवाब काफी आसान है। अगर गणित के हिसाब से समझा जाए तो अगर कोई हर महीने टोल प्‍लाजा पर 500 रुपये खर्च कर रहा है तो वो 12 महीने में 6000 रुपये खर्च कर देगा।

1000 रुपये खर्च करने वाले के लिए भी सही है पास

500 रुपये के अलावा अगर कोई हर महीने टोल प्‍लाजा पर 1000 रुपये खर्च करता है तो वह एक साल में 12000 रुपये खर्च कर देगा।

एनुअल पास से होगी बचत

टोल प्‍लाजा पर हर महीने 500 या 1000 रुपये खर्च करने वाला अगर इस पास को एक्‍टिव करवा ले तो फिर उसके लिए उसे सिर्फ 3000 रुपये ही देने होंगे और पास एक्‍टिवेट होने के बाद उसकी अवधि भी एक साल की होगी। जिसकी वजह से 500 रुपये महीने खर्च करने वाला एक साल में 3000 रुपये बचाएगा और 1000 रुपये महीने खर्च करने वाले को 9000 रुपये की बड़ी बचत एक साल में हो जाएगी।

दोगुना होगा फायदा

रुपये में बड़ी बचत के साथ ही उसे एक साल के लिए 200 टोल की क्रॉसिंग के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। जिससे वह अपनी कार से लॉन्‍ग ट्रिप पर भी जाएगा तो उसे टोल की चिंता नहीं सताएगी।