Best Resale Value Cars: इंडियन मार्केट में कई सेगमेंट में कारों को ऑफर किया जाता है। लेकिन कुछ कारें ऐसी हाेती हैं जिनकी सेल काफी ज्यादा होती है और कुछ सालों के बाद उनको बेचा जाए तो उनकी अच्छी कीमत भी मिल जाती है। कौन सी 5 कारें हैं जिनको कुछ साल चलाकर बेचने के बाद अच्छी रिसेल वेल्यू मिलती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Wagon R
मारुति वैगन आर कार को हैचबैक सेगमेंट में लाती है। इसे कई सालों से इंडियन मार्केट में ऑफर किया जा रहा है। एक तरह से कहा जा सकता है कि यह आम आदमी की सबसे ज्यादा पंसदीदा कारों में से एक है। वैसे तो इस कार को एक बार खरीदने के बाद सालों तक कोई बेचता नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ लोग कुछ मजबूरियों की वजह से इसे बेचते भी हैं तो इसकी अच्छी रिसेल वेल्यू मिल जाती है।
Maruti Swift
मारुति की ही स्विफ्ट भी ऐसी कार है जिसकी अच्छी रिसेल वेल्यू मिल जाती है। इसकी वजह इसका स्पोर्टी लुक और अच्छा इंजन है। इसके अलावा इसमें फीचर्स भी अच्छे मिल जाते हैं और वैगन आर की तरह इसकी माइलेज भी अच्छी रहती है। इन्हीं वजहों से इसे भी इंडियन कस्टमर्स काफी पसंद करते हैं।
Maruti Dzire
इंडिया में मारुति डिजायर ऐसी सेडान कार है जो सेल्स के नंबर में किसी भी अच्छी खासी एसयूवी को भी पछाड़ देती है। नई के साथ ही रिसेल मार्केट में भी अगर यह कार अच्छी कंडीशन में मिल जाए तो फिर इसकी वेल्यू अच्छी मिल जाती है।
Mahindra Bolero
महिंद्रा बोलेरो इंडिया में ऐसी एसयूवी है जो शहरों से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में काफी पसंद की जाती है। इस एसयूवी को कम मेंटेनेंस, अच्छे माइलेज और ताकतवर इंजन और परफॉर्मेंस की वजह से सेकेंड हैंड मार्केट में भी खरीदना पसंद करते हैं।
Toyota Innova
टोयोटा भी इनोवा को इंडियन मार्केट में सालों से ऑफर करती आई है। इसे एमपीवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा डिमांड वाली गाड़ी कहा जाता है। इसे जितना प्राइवेट नंबर के साथ खरीदा जाता है उतना ही कमर्शियल कार के तौर पर इसको यूज किया जाता है। रिसेल मार्केट में भी इसकी प्राइज अच्छी मिल जाती है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply