PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानो को है 21वीं किस्त का इंतजार, जानें पर सरकार ये किस्त कब कर सकती है जारी?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? Photo:- Freepik
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? Photo:- Freepik

PM Kisan Yojana 21 Installment Release Date: जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं उन्हें 21वीं किस्त का इंतजार होगा? दरअसल, अब तक इस योजना के तहत कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है।

पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को इस बार 21वीं किस्त का लाभ मिलना है और ये लाभ योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को मिल सकता है। पर क्या आप जानते हैं मोदी सरकार ये 21वीं किस्त कब तक जारी कर सकते हैं?

किस तरह से जारी होती है किस्त?

दरअसल, पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। अब तक लगभग सभी किस्त इसी चार महीने के क्रम में जारी हुई है।

21वीं किस्त कब तक आ सकती है?

चार महीने के अंतराल वाले नियम से 21वीं किस्त नवंबर में आ सकती है, क्योंकि 20वीं किस्त बीती 2 अगस्त को आई थी। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या आपको मिल सकती है योजना की 21वीं किस्त? यहां जान सकते हैं आप

पीएम किसान योजना की हर किस्त की जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmksian.gov.in पर दिया जाता है। यहां पर सरकार द्वारा किस्त जारी होने की तारीख बताई जाती है। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक किसान एप पर भी ये जानकारी देख सकते हैं।