GST Reduce: जीएसटी दरें घटने से किसानों के लिए क्या-क्या हुआ सस्ता? यहां जानें किसान

किसानों के किस सामान पर कितना कम हुआ GST? Photo Credit:- Freepik
किसानों के किस सामान पर कितना कम हुआ GST? Photo Credit:- Freepik

GST 2.O Reduce For Farmers: आज से देश में जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं। दरअसल, पिछले दिनों मोदी सरकार में ये घोषणा की गई कि 22 सितंबर 2025 से जीएसटी के स्लैब घटाए जा रहे हैं।

ऐसे में ये फैसला आज से लागू हो गया है और अब रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती हो गई हैं। यही नहीं, कारें- बाइक, फ्रिज, एसी आदि के दाम भी जीएसटी कम होने से घटे हैं। तो क्या किसानों को इस जीएसटी से कुछ नहीं मिला? नहीं ऐसा नहीं, क्योंकि किसानों को भी इस घटे हुए जीएसटी का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- GST Reduces: GST का असर ‘रेल नीर’ पर भी, आज से इतने रूपये सस्ता हो गया ट्रेनों में मिलने वाला पानी

GST कम होने से किसानों के लिए क्या हुआ सस्ता?

ट्रैक्टर और इसके टायर

पहले ट्रैक्टर पर 12% जीएसटी लगता था, पर अब इस पर सिर्फ 5% जीएसटी ही लगेगा
ट्रैक्टर के टायर पर लगने वाले 18% के जीएसटी को कम करके 5% कर दिया गया है

सिंचाई मशीन से लेकर इन चीजों पर घटा GST:-

सिंचाई की मशीन पर लगने वाले 12% जीएसटी को घटाकर 5% किया गया है
बायो कीटनाशक, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और स्प्रिंकलर के 12% जीएसटी को कम करके 5% किया गया है

कृषि मशीनरी यानी खेती से जुड़े कामों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर जो पहले इस पर 12% जीएसटी लगता था,उसे अब 5% कर किया गया है

वानिकी-बागवानी मशीन, हार्वेस्टिंग और थ्रैशिंग मशीन , कंपोस्टिंग मशीन पर अब तक 12% जीएसटी लगता था, लेकिन अब इसे घटाकर 5% किया गया है

जो 12 निर्दिष्ट जैव-कीटनाशकों और प्राकृतिक मेन्थॉल पर 12% जीएसटी लगा करता था, उसे घटाकर 5% किया गया है

ये भी पढ़ें:- Flipkart Big Billion Days Sale: 23 सितंबर से शुरू हो जाएगी दिवाली सेल, लेकिन ये लोग आज रात 12 बजे से ही कर पाएंगे शॉपिंग

ऐसे में किसान अगर ये सामान खरीदते हैं, तो उन्हें पहले के मुकाबले कम पैसे खर्च करने होंगे।