HomeAutomobilesRoyal Mercedes collection: 1-2 नहीं, गुजरात के गोंडल रजवाड़े के राजा के...

Royal Mercedes collection: 1-2 नहीं, गुजरात के गोंडल रजवाड़े के राजा के पास हैं Mercedes AMG की 9 कारों का कलेक्‍शन

Royal Mercedes collection: गुजरात के गोंडल के महाराज के पास मर्सिडीज एएमजी की कौन सी 9 कारों का कलेक्‍शन है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Royal Mercedes collection: भारत में भले ही राजे-रजवाड़ों का राज खत्‍म हो गया हो, लेकिन अभी भी इनके शौक काफी महंगे और शाही हैं। गुजरात की गोंडल रियासत के राजा का शौक भी काफी शाही और महंगा है। इनके पास Mercedes की AMG सीरीज की 1-2 नहीं पूरी 9 कारों का कलेक्‍शन (Gondal royal car collection) है। राजा साहब के पास कलेक्‍शन में कौन कौन सी कारें हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

कब शुरू हुआ AMG से प्‍यार

गोंडल के महाराज का AMG कारों से प्‍यार साल 2008 से शुरू हुआ। इसी साल उन्‍होंने अपनी पहली मर्सिडीज एएमजी CLS को खरीदा था। सफेद रंग की यह चमचमाती हुई कार उनको काफी पसंद आई। इसकी परफॉर्मेंस ने उनको काफी प्रभावित किया और इसी के बाद से उन्‍होंने एक के बाद एक कई एएमजी कारों को खरीदकर अपने कलेक्‍शन (Mercedes AMG cars in India) में शामिल किया।

बेहद खास है पहली एएमजी कार

गोंडल के महाराज की पहली Mercedes AMG Car काफी खास इसलिए भी है क्‍योंकि जब उन्‍होंने यह कार खरीदी तब मर्सिडीज एएमजी सीरीज को इंडिया में ऑफर (King of Gondal luxury cars) नहीं करती थी। इसके बाद महाराज ने इसके लिए कंपनी से अनुमति ली। लेकिन कंपनी ने कहा कि इंडिया में मिलने वाले पेट्रोल की वजह से कार के परफॉर्मेंस की गारंटी नहीं मिल पाएगी। लेकिन गोंडल के महाराज ने जब इसे खरीद लिया तो बाद में सीएलएस एएमजी ने न सिर्फ शानदार परफॉर्मेंस दी बल्कि आगे और एएमजी कारों को खरीदने का चस्‍का भी लगा दिया।

मुंबई से खरीदी और ड्राइव कर लाए गोंडल

महाराज ने SLA AMG कार को मुंबई से खरीदा और सीधा चलाकर गोंडल ले आए। यह सफर करीब 760 किलोमीटर का रहा और तब से वह कई बार इस कार को चला चुके हैं।

और कौन सी कारें हैं

गोंडल रियासत के महाराज के कलेक्‍शन में बाकी एएमजी कारों में CLS AMG, SLS AMG, AMG GT जैसी टोटल 9 कारें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular