HomeAutomobilesUK FTA लागू होने के बाद Aston Martin की कारें हो गईं...

UK FTA लागू होने के बाद Aston Martin की कारें हो गईं बेहद सस्‍ती; आ जाएंगी 29 Mahindra Scorpio N Facelift

UK FTA के लागू होने के बाद अब महंगी कारों को सबसे ज्‍यादा फायदा मिला है। Aston Martin की Price इंडिया में कितनी कम हुई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

UK FTA के लागू होने का सबसे ज्‍यादा फायदा इंडिया के बड़े इंडस्‍ट्रियलिस्‍ट और करोड़पतियों को होने वाला है। इंडिया में ऐसे ही लोग दुनिया की कुछ सबसे महंगी कारों को खरीदते हैं। ऐसी ही एक कार मेकर Aston Martin की कारों की Price इंडिया में कितनी कम हुई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

UK FTA हुआ लागू

इंडिया में 15 जुलाई 2026 से यूके के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो चुका है। इस एग्रीमेंट के साथ ही अब यूके से इंडिया आने वाली कारों की प्राइज काफी कम हो गई है।

Aston Martin हुई सस्‍ती

UK FTA लागू होने के बाद अब इंडिया में ब्रिटिश कारों को काफी सस्‍ता कर दिया गया है। एस्‍टन मार्टिन ने इंडियन मार्केट में अलग अलग मॉडल के आधार पर 1.84 करोड़ रुपये से लेकर 4.02 करोड़ रुपये तक कम कर दिए गए हैं।

कौन सी कार हुई सबसे सस्‍ती

नए रेट आने के बाद Aston Martin Vanquish की प्राइज सबसे ज्‍यादा कम हो गई है। मेकर के मुताबिक इस कार की प्राइज में सबसे ज्‍यादा 4.02 करोड़ रुपये कम किए गए हैं। कटौती से पहले इसकी प्राइज 10.92 करोड़ रुपये थी, लेकिन अब इसकी नई प्राइज 6.40 करोड़ रुपये है। स्‍टैंडर्ड वैन्‍क्विश कूप की प्राइज भी कम होकर 6.40 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Aston Martin DB 12 Volante की प्राइज 7 करोड़ से कम होकर 4.35 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं DBX S की प्राइज कम होने के बाद 4.।5 करोड़ रुपये से शुरू हो गई है।

Aston Martin Vantage S की क्‍या है प्राइज

एस्‍टन मार्टिन इंडिया में एंट्री लेवल कार वेन्‍टाज एस को ऑफर करती है। इसकी प्राइज 4.99 करोड़ रुपये से कम होकर 3.15 करोड़ रुपये हो गई है। रोडस्‍टर की प्राइज भी अब 3.35 करोड़ रुपये हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular