Nissan Tekton SUV: जैपनीज कार मेकर निसान ने ग्लोबल मार्केट के साथ ही इंडिया के लिए नई एसयूवी को अनवील किया है। इस एसयूवी को किस सेगमेंट में किनको चुनौती देने के लिए किस तरह के फीचर्स और डिजाइन के साथ कब लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Nissan Teckton हुई अनवील
निसान ने अपनी सी सेगमेंट एसयूवी टेक्टॉन को इंडिया के साथ ही ग्लोबल मार्केट के लिए अनवील किया है। मेकर ने अभी इसके एक्सटीरियर डिजाइन (Nissan Tekton design) और नाम को ही अनवील किया है।
कहां से मिली प्रेरणा
निसान ने नई एसयूवी टेक्टॉन की प्रेंजेटेशन में बताया कि इस एसयूवी के डिजाइन को Nissan Patrol की नई जेनरेशन को ध्यान में रखकर बनाने की कोशिश की गई है। जिससे यह देखने में काफी हद तक निसान पेट्रोल का छोटा वर्जन भी लग सकता है।
कैसी हैं खूबियां
अनवील के दौरान इसके फ्रंट और रियर लुक को पूरी तरह से दिखाया गया है। जिसमें कनेक्टिड एलईडी सी-शेप हेडलाइट और टेल लाइट के अलावा बड़ी फ्रंट ग्रिल, साइड प्रोफाइल में डबल सी-शेप डिजाइन और इसी तरह के डिजाइन को इंटीरियर में डैशबोर्ड पर दिया गया है।
2026 में होगी लॉन्च
मेकर ने टेक्टॉन एसयूवी के लॉन्च का समय जरुर बताया है लेकिन सही तारीख नहीं बताई है। निसान के मुताबिक इस नई एसयूवी को इंडियन मार्केट में अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जाएगा।
वन कार वन वर्ल्ड होगी टेक्टॉन
निसान की टेक्टॉन को इंडिया में रेनो की साझेदारी वाले चेन्नई के प्लांट में ही बनाया जाएगा और कई देशों में इसे यहीं से एक्सपोर्ट भी किया जाएगा।
किस सेगमेंट को मिलेगी चुनौती
निसान टेक्टॉन एसयूवी से इंडियन मार्केट में Kia Seltos, Tata Harrier, Kia Seltos, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें
लखनऊ के कार और बाइक लवर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, Speed Motorwagen में उपलब्ध होंगी BMW, Mini और Motorrad की गाड़ियाँ
Tesla Roadster: इंडिया में भी शुरू हो गई Elon Musk की उड़ने वाली कार की Bookings, कितने वेरिएंट्स में कब से मिलेगी?
AXOR Agera Launch: अब हाई स्पीड पर मिलेगी बेजोड़ सुरक्षा, फुल फेस के साथ क्या है इसकी Price!
मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में फिर चला Hyundai Creta का जादू! Top 5 की रेस में कौन-कौन हुआ शामिल?













Leave a Reply