Laptop Stop: 14 अक्टूबर के बाद चलना बंद हो जाएगा आपका लैपटॉप? जानें क्या है ये मामला और सच्चाई

क्या 14 अक्टूबर से लैपटॉप चलना बंद हो जाएगा? Photo:- https://www.microsoft.com/en-us/windows/business/windows-10-pro
क्या 14 अक्टूबर से लैपटॉप चलना बंद हो जाएगा? Photo:- https://www.microsoft.com/en-us/windows/business/windows-10-pro

Microsoft Windows Laptop: आपने आसपास लोगों को आजकल ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि 14 अक्टूबर 2025 से लैपटॉप काम करना बंद कर देंगे।

पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि क्या ऐसा सच में हो सकता है? क्या ऐसा कोई अपडेट आया है और अगर आया है तो वो क्या है? क्या सच में लैपटॉप 14 अक्टूबर 2025 से काम करना बंद कर देंगे?

ये भी पढ़ें:- Apple इस दिन लॉन्च कर सकता है iPhone 17e, जानें तारीख से लेकर कीमत-फीचर्स सबकुछ

पहले जानते हैं अफवाह क्या है?

दरअसल, ये अफवाह तेजी से फैल रही है कि Windows 10 पर जो भी लैपटॉप चल रहे हैं, वे सभी 14 अक्टूबर 2025 से काम करना बंद कर देंगे। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा कि क्या सच में ऐसा होने वाला है और अगर ऐसा होगा तो उनके लैपटॉप का क्या होगा?

सच्चाई क्या है?

जो बात कही जा रही है कि 14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 पर चलने वाले लैपटॉप काम करना बंद कर देंगे, ये पूरी तरह गलत खबर है। जबकि, सच ये है कि 14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 पर चलने वाले लैपटॉप को सपोर्ट नहीं मिलेगा। पर ये बंद नहीं होंगे बल्कि, ये पहले जैसे चलते रहेंगे।

अब क्या होगा?

Windows 10 पर जो भी लैपटॉप चल रहे हैं, उन्हें 14 अक्टूबर से माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की तरफ से कोई सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। इसलिए अगर 14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 पर चलने वाले सिस्टम में कोई बग आता है, तो उसे कंपनी की तरफ से ठीक करने के लिए सिक्योरिटी पैच रिलीज नहीं किया जाएगा।

इसलिए ऐसे लैपटॉप यूजर्स की सुरक्षा कमजोर हो जाएगी और साइबर अटैक का खतराब बढ़ जाएगा। इसलिए कंपनी की तरफ से यूजर्स को Windows 11 की तरफ शिफ्ट होने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें:- Train Ticket Booking New Rule: आज से पहले 15 मिनट सिर्फ ये लोग कर पाएंगे ट्रेन टिकट बुक, लागू हुआ रेलवे का ये नया नियम

Windows 10 खत्म होने के बाद ये विकल्प हैं मौजूद:-

माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर एंटीवायरस लेकर अपने सिस्टम को सुरक्षित कर सकते हैं और इस पर अक्टूबर 2028 तक कंपनी की तरफ से सिक्योरिटी अपडेट भी मिलते रहेंगे
कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स प्रोग्राम का भी एलान किया है जिसे 15 अक्टूबर से लगभग 2600 रुपये से अधिक देकर सब्सक्राइव किया जा सकेगा