Indigo Flight Cancellation: इंडिया में पिछले तीन दिनों से अब चौथा दिन भी आधा बीत गया है लेकिन इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने की परेशानी खत्म नहीं हो पा रही है। इस वजह से लाखों लोग अलग अलग एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। आखिर क्यों इस एयरलाइन की हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
कैंसिल हो रही फ्लाइट्स
इंडिगो की फ्लाइट्स लगातार तीन दिनों से कैंसिल हो रही हैं। डोमेस्टिक हों या फिर इंडिगो की कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स, सभी पर बुरा असर हो रहा है। तीन दिन बाद शुक्रवार को भी इस एयरलाइन की करीब 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इंडिगो के पास एविएशन सेक्टर का करीब 60 पर्सेंट हिस्सा है और लाखों लोग रोज इंडिगो की फ्लाइट लेकर एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं।
क्या है वजह
कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट्स इसलिए कैंसिल हो रही हैं क्योंकि एविएटर्स की कमी हो गई है। इंडिगो इस परेशानी की वजह टेक्निकल प्राब्लम, मौसम, क्रू के नए रोस्टर नियम का होना भी बता रही है।
नवंबर में लागू हुए नए नियम
इंडिया में 1 नवंबर से नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट के नियम को लागू किया गया है। जिसकी वजह से अचानक ही पायलट और चालक दल की कमी हो गई है। जिस वजह से उड़ान के घंटों को सीमित कर दिया है और अब ज्यादा आराम को अनिवार्य कर दिया है।
क्या है नया नियम
दिल्ली हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद डीजीसीए ने 1 नवंबर से नए FDTL नियमों को लागू कर दिया है। जिसमें यह नियम है कि हर हफ्ते आराम का टाइम बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया है। इस नियम की वजह से रात में 12 बजे से सुबह के 6 बजे तक लैंडिंग की लिमिट को 2 कर दिया है। जिससे पायलट अब सिर्फ 2 लैंडिंग की करवा सकते हैं।
रात के टाइम क्रू मेंबर्स को लगातार 2 रातों से ज्यादा के लिए भी रोस्टर नहीं लगाया जा सकता।
क्या है स्थिति
वैसे तो इंडिया के अधिकतर एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन का बुरा असर पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे जैसे एयरपोर्ट्स पर तो काफी ज्यादा बुरा असर हुआ है।
ये भी पढ़ें
Diwali 2026: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने चुने दिवाली स्पेशल शेयर्स; ये रही रॉकेट बनने वाले स्टॉक्स की पूरी लिस्ट और टार्गेट!
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Digi Yatra: इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी शुरू हुआ ट्रायल; किन शहरों के एयरपोर्ट्स पर मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा?
Air India: अब खुलेगी नई Flying Academy, DGCA से मिल गई मंजूरी, Aviation ईको सिस्टम को मिलेगी ग्रोथ













Leave a Reply