Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले यहां करें चेक

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? Photo:- Autotechbiz.in
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? Photo:- Autotechbiz.in

Ayushman Card Eligibility Criteria In Hindi: आपको अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप बनवा सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हैं।

आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है और आपको आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है।

ये भी पढ़ें:- Mobile Tips: सेल में मंगवाया है नया स्मार्टफोन तो ये काम करना न भूलें, वरना हो सकता है नुकसान

कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?

आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। ये ऑफलाइन तरीका होता है
ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं या आप योजना की एप पर भी जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं

कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान कार्ड वे लोग नहीं बनवा सकते जो टैक्स भरते हैं
जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं

जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं
जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं

किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?

वैसे तो आप अपनी पात्रता योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। यहां पर ‘Am I Eligible’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर वाले प्रदूषण से बचकर, वरना आप हो सकते हैं बीमार; जानें बचाव के तरीके

पर जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग ग्रामीण क्षेत्रों में काम करते हैं और जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है आदि। ये लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।