HomeNews For Youइंस्टामार्ट–कल्याण ज्वेलर्स की अनोखी पहल: अक्षय तृतीया के लिए “गोल्ड प्राइस लॉक”...

इंस्टामार्ट–कल्याण ज्वेलर्स की अनोखी पहल: अक्षय तृतीया के लिए “गोल्ड प्राइस लॉक” सुविधा शुरू, जानें डिटेल्स

Instamart Kalyan Jewellers: इस सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहक अंतिम भुगतान के समय दो कीमतों में से कम कीमत चुकाते हैं—या तो प्री-बुकिंग के दिन लॉक की गई कीमत या अक्षय तृतीया के दिन का बाजार भाव। इससे ग्राहकों को बेहतर मूल्य सुनिश्चित होता है और वे बिना जोखिम के अपनी खरीदारी की योजना बना सकते हैं।

Instamart Kalyan Jewellers Unique Initiative: अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर सोना खरीदना भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंस्टामार्ट और कल्याण ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए एक अभिनव “गोल्ड प्राइस लॉक” सुविधा पेश की है, जो खरीदारी को पहले से अधिक आसान, सुरक्षित और लाभकारी बनाती है।

ये भी पढ़ें:- Mercedes ने बदल दिया अपना गेम प्लान, 3 कारें बंद कर अब चलाएगी Electric CLA का जादू!

क्या है पहल?

इस पहल के तहत ग्राहक त्योहार से पहले ही सोने की कीमत लॉक कर सकते हैं, जिससे उन्हें कीमतों में उतार-चढ़ाव की चिंता से राहत मिलती है।

इस सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहक अंतिम भुगतान के समय दो कीमतों में से कम कीमत चुकाते हैं—या तो प्री-बुकिंग के दिन लॉक की गई कीमत या अक्षय तृतीया के दिन का बाजार भाव। इससे ग्राहकों को बेहतर मूल्य सुनिश्चित होता है और वे बिना जोखिम के अपनी खरीदारी की योजना बना सकते हैं।

कैसे बुक करें गोल्ड कॉइन?

प्री-बुकिंग प्रक्रिया भी बेहद सरल रखी गई है। ग्राहक सिर्फ 5% अग्रिम भुगतान (₹500 से शुरू) देकर गोल्ड कॉइन बुक कर सकते हैं और 19 अप्रैल को अपनी खरीद को पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही, हर प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को एक मुफ्त BIS हॉलमार्क सिल्वर कॉइन भी मिलेगा, जो इस ऑफर को और आकर्षक बनाता है।

ये भी पढ़ें:- जनवरी 2027 से बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, पेट्रोल-डीजल की इन गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर लगेगा परमानेंट बैन

क्या बोले वाइस प्रेसिडेंट अर्जुन चौधरी?

अर्जुन चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट (ग्रोथ), इंस्टामार्ट ने कहा, “इंस्टामार्ट में, हमने हमेशा यह कोशिश की है कि खास मौकों पर भारतीयों के कीमती धातुओं की खरीदारी के तरीके में नवाचार लाया जाए। सोने की कीमत लॉक करने की सुविधा एक ऐसी पहल है, जो त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को सोने की कीमतों को अधिक आत्मविश्वास के साथ समझने और खरीदारी करने में मदद करती है।

यह उपयोगकर्ताओं को पहले से कीमत सुरक्षित करने और कीमत गिरने पर उसका लाभ उठाने की सुविधा देती है, जिससे हम ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान कर सकें। यह क्विक कॉमर्स को केवल सुविधा से आगे बढ़ाकर सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण खरीदारी में वास्तविक मूल्य देने की दिशा में एक कदम है।”

ये भी पढ़ें:- EV खरीदना हुआ अब ज्‍यादा आसान, Delhi EV Policy 2026 में सब्सिडी और जादुई डिस्काउंट का लगा तड़का

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरामन ने भी रखी अपनी बात

रमेश कल्याणरामन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कल्याण ज्वेलर्स ने कहा, “सोने की कीमत लॉक करने की सुविधा कल्याण ज्वेलर्स के रिटेल शोरूम्स में पहले से ही एक पसंदीदा फीचर रही है, जो ग्राहकों को त्योहारों की खरीदारी की योजना बनाते समय अधिक भरोसा देती है। इंस्टामार्ट के साथ, हम इसे पहली बार क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ला रहे हैं। जैसे-जैसे परंपराएं विकसित हो रही हैं, हम सोने की खरीदारी को और अधिक सार्थक और सहज बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular