Mercedes ने बदल दिया अपना गेम प्लान, 3 कारें बंद कर अब चलाएगी Electric CLA का जादू!

Mercedes Electric CLA
Mercedes Electric CLA PC-Mercedes India

Mercedes Benz इंडियन मार्केट में वैसे तो कई कारों को ऑफर करती है। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक मेकर ने अपनी 3 कारों को बंद कर दिया है। इनकी जगह अब नए प्‍लान के साथ मेकर Electric CLA को ला रही है। किन कारों को इंडियन मार्केट से हटाया गया है। कब नई ईवी लॉन्‍च हो रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mercedes ला रही नई Electric CLA

मर्सिडीज बेंज इंडियन मार्केट में अपनी सबसे नई पेशकश के तौर पर इलेक्‍ट्रिक सीएलए को लॉन्‍च करने वाली है। इसके लिए मेकर ने 24 April 2026 का दिन भी तय कर लिया है।

मिलेगी 792 KM रेंज

मर्सिडीज की नई इलेक्‍ट्रिक सीएलए में 85.5 kWh की बैटरी मिल सकती है, जो एक बार चार्ज होने के बाद 792 KM की WLTP रेंज के साथ आएगी। इसमें सिंगल रियर माउंटिड मोटर होगी जो इसे 270 हॉर्स पावर और 350 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देगी। जिससे यह कार 6.7 सेकेंड में ही 0 से 100 KMPH की स्‍पीड पकड़ लेगी।

कितनी होगी Price

मेकर की इस नई पेशकश को इंडियन मार्केट में 55 से 60 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

3 कारें हुईं बंद

नई कार के लॉन्‍च से पहले मेकर ने अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए 3 कारों को बंद कर दिया है। इन कारों को मेकर ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से हटाया है, जिसके बाद ही इसकी जानकारी मिली है। बंद की गईं कारों में Mercedes Benz A Class, EQA और EQB हैं।

ICE सेगमेंट में कौन सी गाड़ी सबसे सस्‍ती

मर्सिडीज ICE सेगमेंट में अब GLA SUV को ऑफर कर रही है, जो अब मेकर की इंडिया में सबसे सस्‍ती गाड़ी है। यह अब 51.80 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर उपलब्‍ध है और इसमें पेट्रोल के साथ डीजल इंजन का ऑप्‍शन भी मिलता है।

EV पर है फोकस

मर्सिडीज इंडियन मार्केट में इलेक्‍ट्रिक कारों पर है। इसलिए अब CLA Electric को भी लॉन्‍च किया जा रहा है। इसके पहले मेकर EQS और G-Class को भी इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल के सेगमेंट में ऑफर कर रही है।

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।