HomeAutomobilesPetrol की आग उगलती कीमतों के बीच क्या EV है 'परफेक्ट' विकल्प?

Petrol की आग उगलती कीमतों के बीच क्या EV है ‘परफेक्ट’ विकल्प?

Petrol Price इंडिया में फिर से बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद अब दिल्‍ली में भी एक लीटर पेट्रोल 100 रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में क्‍या EV खरीदना सही ऑप्‍शन हो सकता है? रिपोर्ट में पढ़ें।

Petrol Price इंडिया में 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्‍ली में भी एक लीटर पेट्रोल 100 रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में क्‍या EV खरीदना सही ऑप्‍शन हो सकता है? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगा हुआ Petrol

इंडिया में अब पेट्रोल को खरीदना भी महंगा हो चुका है। सरकार ने कुछ दिन पहले ही पेट्रोल के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब दिल्‍ली में भी एक लीटर पेट्रोल 100 रुपये तक पहुंच चुका है।

बढ़ रही Running Cost

अगर बात पेट्रोल के दाम और कार को चलाने की हो तो अब पहले से ही ज्‍यादा रनिंग कॉस्‍ट और बढ़ रही है। जिसकी वजह से कई लोगों के घर का बजट भी बिगड़ सकता है। इसलिए अब वह कार को घर पर खड़ी कर बाइक, स्‍कूटर या फिर मेट्रो और बस से सफर करने पर मजबूर हो रहे हैं।

कितना आता है खर्च

इंडिया में जहां पर हर बड़े शहर में ट्रैफिक की समस्‍या आम है वहां पर औसतन 5 से 7 रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च एक पेट्रोल कार को चलाने में आता है। लेकिन अब जिस तरह से तेल के दाम बढ़ रहे हैं उसी के हिसाब से अब कार चलाने का प्रति किलोमीटर खर्च भी बढ़ रहा है।

क्‍या EV है ऑप्‍शन?

जिस तरह से पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। नए फ्यूल के तौर पर E85, E100 या Flex Fuel को लाने की तैयारी सरकार कर रही है। ऐसे में EV को खरीद लेना ही एक अच्‍छा ऑप्‍शन समझ आता है।

क्‍या हैं EV के फायदे

  1. इलेक्‍ट्रिक कार खरीदने के कई फायदे हैं। सबसे पहला फायदा तो पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद भी ईवी को चलाना काफी सस्‍ता पड़ता है।
  2. इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल के दाम भले ही कितने बढ़े या घटे, ईवी ओनर्स को इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता।
  3. ICE कारों के मुकाबले में EV कारों की मेंटेनेंस न के बराबर है और इनकी सर्विस भी पेट्रोल-डीजल या सीएनजी कारों के मुकाबले काफी कम कीमत पर हो जाती है, जिससे अतिरिक्‍त सेविंग होती है।

चुनौतियां भी हैं

अगर ईवी खरीदने के फायदे हैं तो इसकी चुनौतियां भी इंडिया में हैं। अगर कोई व्‍यक्ति दिल्‍ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता जैसे महानगरों में रहता है तो वहां पर ईवी चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर काफी अच्‍छा है, जिस वजह से उसे ईवी यूज करने में कोई दिक्‍कत नहीं आती। लेकिन अगर कोई व्‍यक्ति छोटे शहरों में रह रहा है तो वहां पर ईवी चार्जिंग का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर अभी मौजूद नहीं है या फिर ईवी चार्ज करने में परेशानी होती है, जो सबसे बड़ी चुनौती है।

रोड साइड मेकैनिक नहीं कर सकते ठीक

इंडिया में अगर आपकी कार में कोई गड़बड़ी आ जाए तो रोड साइड पर भी मेकैनिक मिल जाते हैं जो भले ही कार को पूरा ठीक न कर पाएं, लेकिन इतना कर देते हैं कि आप नजदीकी सर्विस सेंटर या घर तक पहुंच जाते हैं। लेकिन ईवी के साथ ऐसा नहीं है। अभी नई टेक्‍नोलॉजी है और इसकी ट्रेनिंग रोड साइड पर मौजूद मेकैनिक को नहीं है। इसलिए अगर इनमें खराबी आ जाए तो फिर उसे ठीक करवाना टेढ़ी खीर भी साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular