HomeAutomobiles5 दिनों में दूसरी बार लगी Petrol-Diesel में आग; Delhi से Mumbai...

5 दिनों में दूसरी बार लगी Petrol-Diesel में आग; Delhi से Mumbai तक आपके शहर में क्या है आज का रेट!

Petrol Diesel Price सिर्फ 5 दिनों में ही 2 बार बढ़ गए हैं। अब दोबारा हुई बढ़ोतरी के बाद किस शहर में क्‍या कीमत हो गई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Petrol Diesel Price को मोदी सरकार ने सिर्फ 5 दिनों में ही 2 बार बढ़ा दिया है। अब दोबारा हुई बढ़ोतरी के बाद किस शहर में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की क्‍या कीमत हो गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगा हो गया Petrol Diesel

इंडिया में फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमत को बढ़ाया गया है। पिछले 5 दिनों में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मोदी सरकार की ओर से बढ़ोतरी की गई है।

इतनी बढ़ी कीमत

तेल कंपनियों की ओर से एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही एक लीटर डीजल की कीमत को भी 90 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाया गया है।

दिल्‍ली में कितनी कीमत

दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल को अब 98.64 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं एक लीटर डीजल के लिए दिल्‍ली में 91.58 रुपये देने होंगे।

मुंबई में कितनी कीमत

देश की आर्थिक राजधानी और बॉलीवुड के घर मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये और एक लीटर डीजल के लिए 94.08 रुपये देने होंगे।

कोलकाता में कितनी कीमत

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.70 रुपये हो गई है और यहां पर एक लीटर डीजल के लिए 96.07 रुपये देने होंगे।

चेन्‍नई में कितनी कीमत

चेन्‍नई में एक लीटर पेट्रोल को 104.49 रुपये में खरीदा जा सकता है और यहां पर एक लीटर डीजल की कीमत 96.11 रुपये हो गई है।

हैदराबाद में कितनी कीमत

हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.88 रुपये हो गई है। यहां पर एक लीटर डीजल के लिए 99.95 रुपये देने होंगे।

बेंगलुरु में कितनी कीमत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल 107.12 रुपये और डीजल 95.04 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular