HomeTechnologyRealme 16 5G भारत में हुआ लॉन्च, बैटरी ही नहीं कैमरे पर...

Realme 16 5G भारत में हुआ लॉन्च, बैटरी ही नहीं कैमरे पर भी दिल हार बैठेंगे आप; जानें कीमत-फीचर्स

Realme 16 5G Ka Price Kitna Hai: Realme 16 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है। इसमें आपको दमदार बैटरी और 50MP का कैमरा मिलता है। इस रिपोर्ट में आप इसके फीचर्स और कीमत जान सकते हैं।

Realme 16 5G Launched In India: क्या आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं? तो जरा रुकिए, क्योंकि आपक लिए Realme ने अपना Realme 16 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने इस Realme 16 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। ऐसे में इस स्मार्टफोन में आपको क्या-क्या मिलेगा और इसकी कीमत कितनी है, सब जानेंगे सिर्फ इस रिपोर्ट में।

Realme 16 5G स्मार्टफोन में क्या-क्या मिल रहा है?

डिस्प्ले कितने इंच की है?

इसमें आपको 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले, Full HD+, 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है
MediaTek Dimensity 6400 Turbo का प्रोसेसर दिया गया है

ये भी पढ़ें:- Instagram, Facebook और WhatsApp चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे, जानें क्या है ये सब्सक्रिप्शन प्लान और किसको कितने देने होंगे पैसे

रैम और स्टोरेज कितना है?

8GB/12GB LPDDR4x की रैम मिल जाती है
128GB/256GB UFS 2.2 का आपको स्टोरज मिल जाता है

कैमरा कितने मैगापिक्सल का है?

रियर में आपको 50MP (Main) + 2MP (Monochrome) + सेल्फी मिरर मिल जाता है
फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है

बैटरी कितने mAh की है?

बैटरी 7,000mAh की है
इसमें आपको 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग (रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट) का ऑप्शन मिलता है

इसमें आपको IP69 रेटिंग (वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस) भी मिलती है

ये भी पढ़ें:- Portable AC vs Window AC: पोर्टेबल या विंडो एसी किसको चलाने पर आता है बिजली का बिल कम? यहां जानें

Realme 16 5G की कीमत क्या है?

Realme 16 5G स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट (8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज) की शुरुआती कीमत 31999 रुपये है
जबकि, 8GB+256GB वाले वेरिएंट के लिए आपको 33,999 रुपये खर्च करने होंगे

यही नहीं, 12GB+256GB वाला वेरिएंट अगर आपको लेना है, तो 3000 रुपये और अधिक देने होंगे यानी 36,999 रुपये में आप ये वेरिएंट ले सकते हैं

कलर ऑप्शन क्या है?

Realme 16 5G स्मार्टफोन में आपको 2 कलर मिलते हैं
पहला है Air Black और दूसरा है Air White

ये भी पढें:- Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE भारत में हुए लॉन्च: पानी में क्लिक कर सकेंगे फोटो, जानें फीचर्स लेकर कीमत तक सबकुछ

Realme 16 5G स्मार्टफोन को कहां से और कब खरीद सकेंगे?

Realme 16 5G स्मार्टफोन को आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे
इसकी सेल 5 अप्रैल 2026 से शुरू होगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular