HomeTechnologyVideo देखें: iPhone 18 Pro Series की बिक्री शुरू, दिल्ली-मुंबई समेत Apple...

Video देखें: iPhone 18 Pro Series की बिक्री शुरू, दिल्ली-मुंबई समेत Apple Stores के बाहर रात से जुटे ग्राहक

Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। नए iPhone को सबसे पहले खरीदने के लिए दिल्ली, नोएडा, बैंगलोर और मुंबई के Apple Stores के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर ग्राहकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो चुकी है। बिक्री शुरू होने के साथ ही नए iPhone को खरीदने के लिए Apple Stores के बाहर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है।

दिल्ली, नोएडा, बैंगलोर और मुंबई में कई लोग सुबह से ही स्टोर के बाहर पहुंच गए थे, जबकि कुछ ग्राहक रात में ही कतार में आकर बैठ गए।

नए iPhone मॉडल की लॉन्चिंग के बाद से ही ग्राहकों में इन्हें खरीदने को लेकर काफी उत्सुकता थी। खासकर युवाओं के बीच iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर काफी क्रेज देखने को मिला। बिक्री शुरू होते ही ये उत्साह Apple Stores के बाहर लगी लंबी लाइनों के रूप में नजर आया।

वीडियो देखें:-

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular