HomeAutomobiles7 seater EV सेगमेंट में धूम मचाएगी Skoda Peaq, डेब्‍यू की डेट...

7 seater EV सेगमेंट में धूम मचाएगी Skoda Peaq, डेब्‍यू की डेट फाइनल

Skoda Peaq को 7 Seater EV सेगमेंट में धूम मचाने के लिए लाया जा रहा है। मेकर कब इसका डेब्‍यू करवा रही है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Skoda Peaq को 7 Seater EV सेगमेंट में धूम मचाने के लिए लाया जा रहा है। मेकर कब इसका Global Debut करवा रही है। कब इसे इंडिया में लाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही Skoda Peaq

स्‍कोडा अपने ईवी पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नई 7 Seater SUV सेगमेंट में Skoda Peaq को ला रही है। लेकिन पहले ग्‍लोबल मार्केट में इसको ऑफर किया जाएगा।

23 June का दिन तय

इस सेवन सीटर इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के डेब्‍यू के लिए मेकर ने 23 जून 2026 का दिन तय कर दिया है। इसी दिन इस एसयूवी को फ्रांस के मोनेटियर मोर्नेक्‍स में पेश किया जाएगा।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

स्‍कोडा पीक एसयूवी को टी-शेप की पतली हेडलाइट्स, ब्‍लैक टेक-डेक फेस, कनेक्‍टिड लाइट्स, फ्लश डोर हैंडल, टी-शेप एलईडी टेल लाइट, कनेक्‍टिड टेल लाइट, 37 लीटर फ्रंक स्‍पेस, 935 लीटर बूट स्‍पेस, 19 से 21 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 13.6 इंच वर्टिकल स्‍क्रीन, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 10 इंच ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, गूगल मैप, डिजिटल की, V2L, V2V, पैनोरमिक सनरूफ, डायनेमिक शेड कंट्रोल, मसाज सीट्स, Sonos का 3डी साउंड सिस्‍टम को इसमें दिया जाएगा।

मिलेगी 600 KM रेंज

मेकर इस एसयूवी को 600 किलोमीटर की रेंज के साथ ऑफर करने वाली है। इसकी बैटरी को डीसी फास्‍ट चार्जर से 10 से 80 पर्सेंट सिर्फ 28 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। इस बैटरी के साथ एसयूवी को 60, 90 और 90X पावरट्रेन वेरिएंट्स में लाया जाएगा। जो इसको 150 से 220 kW पावर देगी। इससे एसयूवी को 6.7 सेकेंड में 0-100 KMPH की स्‍पीड से दौड़ाया जा सकेगा।

इंडिया में कब आएगी

स्‍कोडा के लिए इंडियन मार्केट काफी जरूरी है। इसलिए यह तो पक्‍का है कि मेकर इस एसयूवी को इंडिया में भी लॉन्‍च करेगी। लेकिन पहले जून के आखिर में इसे यूरोप और कुछ अन्‍य बाजारों में पेश किया जाएगा। इंडिया में इसे February 2027 में हो रहे Bharat Mobility में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular