क्या Mercedes और BMW जैसी करोड़ों की कारों में भी डलेगा सस्ता Flex Fuel?

Mercedes Car Flex Fuel
Mercedes Car Flex Fuel PC- autotechbiz.in AI

Flex Fuel के साथ इंडिया में पहली कार के तौर पर Maruti Wagon R को तो पेश कर दिया गया है। लेकिन सवाल उठता है कि क्‍या सस्‍ती कारों के साथ ही महंगी और लग्‍जरी BMW, Mercedes जैसी कारों को भी इस टेक्‍नोलॉजी के साथ लाया जाएगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Unveil हो गई पहली Flex Fuel Car

मारुति ने इंडियन मार्केट में पहली फ्लेक्‍स फ्यूल कार के तौर पर वैगन आर को पेश कर‍ दिया है। इस कार के डेब्‍यू के मौके पर केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari भी मौजूद रहे।

उठा बड़ा सवाल

इंडिया की पहली फ्लेक्‍स फ्यूल कार के डेब्‍यू के साथ ही मन में यह सवाल भी उठा कि क्‍या सिर्फ सस्‍ती कारों को ही इस फ्यूल के साथ लाया जा रहा है या फिर महंगी कारों में शामिल BMW, Mercedes Benz, Audi, Volvo भी अपनी कारों को इस टेक्‍नोलॉजी के साथ इंडियन मार्केट में ला सकती हैं?

Brazil से मिला जवाब

दुनिया में सबसे ज्‍यादा फ्लेक्‍स फ्यूल वाली कारों का यूज ब्राजील में किया जाता है। इस देश में आम लोगों की कारों के साथ ही महंगी और लग्‍जरी कारों में भी इस फ्यूल का यूज किया जा रहा है। जिससे हमें हमारे सवाल का जवाब भी मिल गया।

इंडिया में भी आएंगी Flex Fuel वाली लग्‍जरी कारें

भले ही इसकी शुरुआत मारुति जैसे मेकर ने की है। लेकिन अब एक के बाद बाकी मेकर्स भी इंडिया में फ्लेक्‍स फ्यूल वाली कारों को लॉन्‍च करेंगी। इन मेकर्स में लग्‍जरी और महंगी कारें ऑफर करने वाली BMW, Audi, Mercedes Benz भी शामिल होंगी।

ये है वजह

ब्राजील में जहां पर चलने वाली 90 पर्सेंट से ज्‍यादा कारें में फ्लेक्‍स फ्यूल का यूज किया जा रहा है, वहां पर BMW की ओर से कुछ कारों में Active Flex टेक्‍नोलॉजी को ऑफर किया जाता है।

इसके अलावा Audi, Volvo, Mercedes Benz की कुछ कारों को भी इस टेक्‍नोलॉजी वाले फ्यूल के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसलिए अब जब इंडियन मार्केट में भी इस टेक्‍नोलॉजी को ले आया गया है तो अब यह पक्‍का है कि लग्‍जरी कार ऑफर करने वाले मेकर्स भी इस टेक्‍नोलॉजी की कारों को यहां पर भी ऑफर करेंगे।