HomeAutomobilesYamaha की सबसे 'पैसा वसूल' 125cc स्कूटर रेंज हुई अपडेट, नए फीचर्स...

Yamaha की सबसे ‘पैसा वसूल’ 125cc स्कूटर रेंज हुई अपडेट, नए फीचर्स के साथ मिले नए ग्राफिक्‍स

Yamaha 125 cc Scooter रेंज में Ray ZR और Fascino को लाया जाता है। इन दोनों स्‍कूटर्स को मेकर ने अपडेट कर दिया है। किन अपडेट्स के साथ इनको ऑफर किया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Yamaha 125 cc Scooter रेंज में Ray ZR और Fascino को लाया जाता है। इन दोनों स्‍कूटर्स को मेकर ने अपडेट कर दिया है। किन अपडेट्स के साथ इनको ऑफर किया गया है। किस प्राइज पर इनको खरीदा जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Yamaha 125 cc Scooter अपडेट हुए

यामाहा इंडियन मार्केट में 125 सीसी सेगमेंट में 2 स्‍कूटर्स को ऑफर करती है। इन दोनों स्‍कूटर्स को Yamaha Ray ZR और Yamaha Fascino नाम से लाया जाता है। अब इन दोनों को ही यामाहा की ओर से अपडेट कर दिया गया है।

क्‍या हुआ अपडेट

मेकर ने बताया है कि इन दोनों स्‍कूटर्स को अपडेट में नए ग्राफिक्‍स, नई पेंट स्‍कीम और कलर्ड इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर के साथ टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्‍टम से अपडेट कर दिया है।

किसको क्‍या मिला

Yamaha Ray ZR के हाइब्रिड स्‍ट्रीट वर्जन में इन सभी को अपडेट किया गया है। इसके अलावा Fascino में सिर्फ नए कलर ऑप्‍शंस मिले हैं।

 

 

Variant New Colours & Graphics Update Price (INR) Ex-showroom, Delhi
RayZR Street Rally (TFT) Matte Titan and Matte Black INR 1,00,440/-
RayZR Street Rally (LCD) Ice Fluo Vermillion and Matte Black INR 93,930/-
RayZR (Disc) Metallic Black, Dark Matte Blue and Ice Fluo Vermillion INR 87,680/-
RayZR (Drum) Metallic Black INR 79,880/-
Fascino S Metallic Orangish Gray – SPL INR 99,030/-
Fascino (Disc) Metallic Light Green, Cool Blue Metallic and Matte Black INR 91,070/-
Fascino (Drum) Yellow Cocktail INR 78,980/-

 

क्‍या है Price

अपडेट के बाद Ray ZR के बेस वेरिएंट ड्रम की एक्‍स शोरूम प्राइज 79 हजार रुपये, डिस्‍क की प्राइज 87 हजार रुपये, एलसीडी वर्जन की प्राइज 94 हजार और स्‍ट्रीट रैली की एक्‍स शोरूम प्राइज एक लाख रुपये है। इसको Matt Titan और Matt Black कलर स्‍कीम दी गई है।

Yamaha Fascino के बेस वेरिएंट ड्रम की एक्‍स शोरूम प्राइज 79 हजार रुपये, डिस्‍क की प्राइज 91 हजार रुपये और एस की एक्‍स शोरूम प्राइज 99 हजार रुपये रखी गई है।

ये फीचर्स भी मिलते हैं

इन दोनों स्‍कूटर्स में मेकर स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है। साथ ही इनमें एन्हांस्ड पावर असिस्ट, साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम (SSS) भी है। इसके अलावा, स्कूटर में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, 21 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular