Upcoming 7 Seater SUVs: इंडिया में अगले कुछ महीनों में 1 या 2 नहीं बल्कि पूरी 4 नई सेवन सीटर एसयूवी आ रही हैं। कौन सा मेकर किस एसयूवी को ला रहा है। कब इन एसयूवी को Launch किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
आ रही 7 Seater SUVs
इंडियन मार्केट में काफी कम सालों में ही सबसे ज्यादा मार्केट कैप्चर करने वाला सेगमेंट एसयूवी का है। इस सेगमेंट में भी अब 4 नई 7 सीटर एसयूवी को लाया जा रहा है।
MG Adapt EV
एमजी इंडियन मार्केट में नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर रही है। इस एसयूवी को ऑफिशियली 26 August 2026 को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसे मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा। जहां इसे Kia Carens Clavis EV, BYD की 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी और एमपीवी से चुनौती मिलेगी।
Kia Sorento होगी Launch
किआ 7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में डी सेगमेंट में सोरेंटो को लाने जा रही है। मेकर इस एसयूवी को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में 4 September 2026 को लॉन्च करेगी। इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster, Skoda Kodiaq जैसी एसयूवी से होगा।
Renault Duster 7 Seater
रेनो भी डस्टर के 7 सीटर अवतार को इंडिया मार्केट में लॉन्च करने वाली है। लेकिन अभी मेकर ने ऑफिशियली इसकी अनाउंसमेंट नहीं की है। माना जा रहा है कि इसको अगले फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इसे फरवरी 2027 में होने वाले ऑटो एक्सपो में ले आया जाएगा। इसमें डस्टर की तरह ही 1.3 और 1.8 लीटर इंजन ऑप्शंस मिलेंगे।
Nissan Tekton 7 Seater
रेनो की तरह निसान भी इंडिया में अपने पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रही है। टेक्टॉन 5 सीटर को लॉन्च करने के बाद अब मेकर की निगाहें इसके 7 सीटर वर्जन को सफल तरीके से लॉन्च करने पर हैं। माना जा रहा है कि इस एसयूवी को भी डस्टर 7 सीटर के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जाएगा और इसमें कॉस्मैटिक चेंज करके नई एसयूवी की तरह ऑफर कर दिया जाएगा। इसका भी February 2027 में होने वाले Auto Expo में डेब्यू करवाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Festive Season में Limited-Edition SEALION 7 Launch हुई; सिर्फ 150 यूनिट्स ही मिलेंगी, क्या है Price
आ गई Volvo EX 90; 625KM Range के साथ मिले कौन से Features, कितनी है Price
आखिरकार स्कोडा ने कितनी बढ़ा दी Kushaq की कीमतें? अभी पढ़ें Variant Wise बढ़ोतरी की डिटेल
Golden Color और Indulge Edition बैजिंग के साथ आ रही Windsor EV, कब हो रही Launch?













Leave a Reply