Xiaomi भारतीय बाजार में स्मार्ट होम अप्लायंस सेगमेंट का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 25 अगस्त को भारत में Mijia Air Purifier 6 और Xiaomi Smart Air Purifier 4 Compact पेश करेगी।
खास बात यह है कि ये Mijia सब-ब्रांड के तहत भारत में लॉन्च होने वाले शुरुआती प्रोडक्ट्स में शामिल होंगे। कंपनी ने फिलहाल इनकी कीमत और बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है।
Xiaomi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए दोनों एयर प्यूरीफायर की लॉन्च डेट कन्फर्म की है। कंपनी की ओर से शेयर किए गए टीजर में इनका डिजाइन भी नजर आया है। दोनों मॉडल ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद वेरिएंट्स से काफी मिलते-जुलते दिखाई देते हैं।
Imagine breathing the crisp, untouched air of mountain peaks right in your living room.
Presenting the all-new #MijiaAirPurifier6 and #MijiaAirPurifier4Compact. Pure, clean air made accessible for every Indian home.
Launching on 25th August, 2026. #MijiaByXiaomi
Get Notified:… pic.twitter.com/H630etV2IJ
— Xiaomi India (@XiaomiIndia) August 18, 2026
Mijia Air Purifier 6 के फीचर्स
Mijia Air Purifier 6 दोनों मॉडल्स में ज्यादा क्षमता वाला एयर प्यूरीफायर है। ग्लोबल मॉडल में 420 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा का पार्टिकल CADR दिया गया है, जबकि इसका फॉर्मलाडेहाइड CADR 150 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा है। कंपनी के मुताबिक, यह 29 से 50 वर्ग मीटर तक के कमरे के लिए उपयुक्त है।
इसमें एयर क्वालिटी से जुड़ी जानकारी के लिए PM2.5 और PM1 डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में UV स्टेरलाइजेशन और नेगेटिव आयन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
इसकी स्क्रीन पार्टिकल कंसंट्रेशन के साथ-साथ कमरे का तापमान और ह्यूमिडिटी भी दिखाती है। स्क्रीन पर UV और नेगेटिव आयन फीचर की स्थिति की जानकारी भी देखी जा सकती है।
Mijia Air Purifier 6 का डायमेंशन 250 × 250 × 555mm है और इसका वजन करीब 5.2 किलोग्राम बताया गया है।
Xiaomi Smart Air Purifier 4 Compact की खासियत
दूसरा मॉडल Xiaomi Smart Air Purifier 4 Compact है, जिसे छोटे कमरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह मॉडल इसी नाम से बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका प्रभावी कवरेज एरिया 16 से 27 वर्ग मीटर है।
यह एयर प्यूरीफायर 230 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा का पार्टिकल CADR देता है और इसमें 3-in-1 फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलता है। Xiaomi के अनुसार, यह 0.3 माइक्रोन तक छोटे 99.97 प्रतिशत पार्टिकल्स को फिल्टर कर सकता है।
एयर क्वालिटी की निगरानी के लिए इसमें पार्टिकुलेट मैटर सेंसर मौजूद है, जो रियल-टाइम में हवा की स्थिति को मॉनिटर करता है। जरूरत के हिसाब से यह डिवाइस अपनी प्यूरिफिकेशन स्पीड को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट भी कर सकता है।
इसमें Sleep Mode भी दिया गया है। इस मोड में एयर प्यूरीफायर की आवाज को घटाकर 20dB तक किया जा सकता है, जिससे रात में इस्तेमाल के दौरान कम शोर होने की उम्मीद है।
भारत में Mijia का विस्तार
भारत में इन एयर प्यूरीफायर की लॉन्चिंग Xiaomi की स्मार्ट होम कैटेगरी को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी स्मार्टफोन के अलावा अपने इकोसिस्टम में अलग-अलग घरेलू डिवाइसेज को भी शामिल कर रही है।
भारत में Mijia प्रोडक्ट्स की बिक्री को लेकर Xiaomi के COO सुधिन माथुर ने पहले बताया था कि कंपनी इनके लिए ओमनी-चैनल रणनीति अपनाएगी।
इसके तहत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के अलावा Xiaomi के मौजूदा रिटेल नेटवर्क और Mi Home स्टोर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही विजय सेल्स, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल जैसे बड़े रिटेल पार्टनर्स के जरिए भी Mijia प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए जाने की योजना है।
फिलहाल दोनों एयर प्यूरीफायर की भारत में कीमत, बिक्री की तारीख और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इन डिटेल्स का खुलासा कंपनी 25 अगस्त के लॉन्च के दौरान कर सकती है।
ये भी पढ़ें
BSNL का ₹51 वाला Freedom Offer, 28 दिन तक 56GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री SIM
पेप्सिको इंडिया-यूरोमॉनिटर अध्ययन: प्रोटीन को लेकर जागरूकता बढ़ी, लेकिन कम सेवन अभी भी बड़ी चुनौती
Amazon Great Indian Festival 2026: Amazon.in पर स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर मेगा डील्स अब लाइव, डिटेल्स जानें
Vivo V80 6 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और Zeiss कैमरा से लैस होगा फोन













Leave a Reply