मसाज सीट्स, नए गियरबॉक्स और 5-Star सेफ्टी के साथ आई Skoda Slavia Facelift, जल्‍द होगी Launch

Skoda Slavia Facelift 2026
Skoda Slavia Facelift 2026 PC- Skoda India

Skoda Slavia Facelift इंडियन मार्केट में आ चुकी है। इसमें क्‍या चेंज किए गए हैं। मेकर ने इसमें कौन से नए फीचर्स को ऑफर किया है। कब इसे ऑफिशियली Launch किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आई Skoda Slavia Facelift

इंडियन मार्केट में स्‍कोडा ने अपनी मिड साइज सेडान कार स्‍लाविया के फेसलिफ्ट को पेश कर दिया है। मेकर ने इस सेडान कार की प्राइज नहीं बताई है, जिसे जल्‍द ही अनाउंस किया जाएगा।

हुए कई चेंज

मेकर ने इस कार में कई चेंज किए हैं। जिनमें कॉस्‍मैटिक से लेकर गियरबॉक्‍स तक हैं। अब इस कार को अपडेटेड एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, सीक्‍वेंशल इंडीकेटर, नए अलॉय व्‍हील्‍स, नया इंटीरियर, मसाज सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, नेक्‍स्‍ट जेन 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स दिया है।

मिलता है ताकतवर इंजन

स्‍कोडा ने इस कार में पहले की तरह ही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टीएसआई इंजन के ऑप्‍शंस दिए हैं। 1.0 टीएसआई इंजन के साथ 6स्‍पीड मैनुअल और 8स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन मिलते हैं।

1.5 लीटर टीएसआई इंजन के साथ 7स्‍पीड डीएसजी गियरबॉक्‍स मिलता है। अब इस वेरिएंट में रियर में भी डिस्‍क ब्रेक को अपडेट किया गया है।

देती है बेहतर आराम और सेफ्टी

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि नई स्लाविया ब्रांड की गौरवशाली सेडान विरासत को आगे बढ़ाती है। पीढ़ियों से, हमारी सेडान कारों ने अपने बेजोड़ डिजाइन, ड्राइविंग क्षमता, सुरक्षा और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के संयोजन के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास जीता है। नई स्लाविया इन्हीं आधारों पर आगे बढ़ती है, साथ ही आज के ग्राहकों के लिए समकालीन स्टाइल, उन्नत तकनीक और बेहतर आराम प्रदान करती है।

जल्‍द होगी लॉन्‍च

फिलहाल इस सेडान कार के लिए ऑफिशियली प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। जल्‍द ही इसकी प्राइज को भी अनाउंस किया जाएगा। तभी इसके स्‍पोर्टी वेरिएंट Monte Carlo को भी लॉन्‍च किया जाएगा।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में इस सेडान कार को सीधे सीधे Honda City, Hyundai Verna, Volkswagen Virtus से चुनौती मिलेगी।