Bajaj Pulsar 150 को भी इंडियन मार्केट में अपडेट कर Launch कर दिया गया है। मेकर ने इसमें किस तरह के चेंज किए हैं। अब किस Price पर बाइक खरीदी जा सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Bajaj Pulsar 150 Launch
बजाज ने अपनी सबसे भरोसेमंद बाइक पल्सर 150 क्लासिक को इंडियन मार्केट में अपडेट करने के बाद फिर से लॉन्च कर दिया है। इस बाइक के 25 साल पूरे होने के मौके पर इसको अपडेट दिया गया है।
मिला ताकतवर इंजन
मेकर ने इस बाइक में 150 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन ही दिया है। जो इसको 14 पीएस पावर और 14.1 न्यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स ही दिया है।
मिले ये Features
बजाज ने इस बाइक को अपडेट करते हुए नया डिजाइन दिया है। साथ में स्पोर्टी बॉडीवर्क, फुल एलईडी लाइटिंग, नया 5 इंच डिजिटल TFT कंसोल, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, गूगल मैप्स की मिररिंग, क्रॉल टेक्नोलॉजी, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, हैजार्ड लाइट, नया फ्रेम, मोनोशॉक सस्पेंशन, टेलीस्कोपिक फोर्क, 17 इंच अलॉय व्हील जैसे फीचर्स को दे दिया है।
कितनी है Price
बजाज की नई पल्सर 150 को इंडियन मार्केट में 3 वेरिएंट्स में ही लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 115233 रुपये है। मिड वेरिएंट की प्राइज 122184 रुपये और टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज को 123187 रुपये रखी गई है।
किनसे मिलेगी चुनौती
इंडियन मार्केट में इस बाइक को TVS Apache, Honda Unicorn जैसी बाइक्स से कड़ी चुनौती मिलती है।
नए सिरे से किया परिभाषित
बजाज ऑटो लिमिटेड के टू-व्हीलर बिजनेस यूनिट के चीफ बिजनेस ऑफिसर सारंग कनाडे ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से पल्सर सिर्फ एक मोटरसाइकिल से कहीं अधिक रही है। यह पीढ़ियों से राइडर्स के लिए परफॉर्मेंस का पहला अनुभव रही है – इसका दमदार टैंक, इसकी बेमिसाल गर्जना, रफ्तार का रोमांच और वो अंदाज़ जिसे नज़रअंदाज़ करना नामुमकिन था। पल्सर हमेशा से ‘बेहद साहसी’ रही है, और यही भावना आज भी ब्रांड के मूल में है। नई पल्सर 150 और पल्सर 125 के साथ, हमने पल्सर को प्रतिष्ठित बनाने वाली हर चीज़ को बरकरार रखा है, साथ ही इसके अंदर छिपी खूबियों को भी नए सिरे से परिभाषित किया है। नतीजा यह है कि पल्सर की एक नई पीढ़ी सामने आई है जो हर मायने में जानी-पहचानी लगती है, लेकिन आज के राइडर्स के लिए बनाई गई है।
ये भी पढ़ें
आखिरकार स्कोडा ने कितनी बढ़ा दी Kushaq की कीमतें? अभी पढ़ें Variant Wise बढ़ोतरी की डिटेल
Golden Color और Indulge Edition बैजिंग के साथ आ रही Windsor EV, कब हो रही Launch?
एक्सीडेंट में जान बचाने के लिए कारों के कौन से सबसे खतरनाक पार्ट्स बदल रहा है China? अभी पढ़ें रिपोर्ट!
Launch से पहले सामने आया Toyota Glanza Facelift का नया टीजर, इस हफ्ते करेगी एंट्री













Leave a Reply