Bajaj Pulsar 125 को अपडेट होने के बाद Launch हो गई है। इसमें किस तरह के चेंज किए गए हैं। अब इसकी क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Bajaj Pulsar 125 Launch
इंडियन मार्केट में 125 सीसी सेगमेंट में बजाज पल्सर 125 को ऑफर किया जाता है। मेकर ने पल्सर ब्रॉन्ड के 25 साल पूरे होने के मौके पर इस बाइक को अपडेट कर दिया है।
क्या हुआ अपडेट
मेकर ने इस बाइक की नई जेनरेशन में फीचर्स और लुक्स को अपडेट करने के साथ में नया इंजन भी दे दिया है। जिससे यह बाइक अब अपने सेगमेंट में काफी शानदार ऑप्शन हो गई है।
मिले ये Features
बजाज पल्सर 125 में नया हेडलैंप डिजाइन, शार्प वाइजर, ज्यादा चमकदार राइडर लैंप, स्प्ल्टि सीट, फ्रंट में डिस्क ब्रेक, रियर में ड्रम ब्रेक, नया एग्जॉस्ट सिस्टम, 5 इंच TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, एलईडी ब्लिंकर, हैजार्ड लाइट, आइडल स्टार्ट/स्टाप जैसे फीचर्स को इसमें दे दिया गया है।
मिला ताकतवर Engine
मेकर ने इस बाइक को 124.58 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जो इसको 12.1 पीएस पावर और 11.4 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। इस बाइक में 17 इंच अलॉय व्हील्स दिए हैं जिसके साथ सीबीएस सिस्टम मिलता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। साथ में फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए हैं।
कितनी है Price
इस बाइक को 3 वेरिएंट्स में लाया गया है। बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 92990 रुपये है। मिड वेरिएंट में सिंगल सीट की एक्स शोरूम प्राइज 99291 और स्प्लिट सीट की प्राइज 100288 रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज को 104318 रुपये रखा गया है।
हाेगा किनसे मुकाबला
बजाज पल्सर 125 को 125 सीसी सेगमेंट में TVS Raider, Honda Shine 125, Hero की बाइक्स के साथ चुनौती मिलेगी।
ये भी पढ़ें
आखिरकार स्कोडा ने कितनी बढ़ा दी Kushaq की कीमतें? अभी पढ़ें Variant Wise बढ़ोतरी की डिटेल
Golden Color और Indulge Edition बैजिंग के साथ आ रही Windsor EV, कब हो रही Launch?
एक्सीडेंट में जान बचाने के लिए कारों के कौन से सबसे खतरनाक पार्ट्स बदल रहा है China? अभी पढ़ें रिपोर्ट!
Launch से पहले सामने आया Toyota Glanza Facelift का नया टीजर, इस हफ्ते करेगी एंट्री













Leave a Reply