HomeAutomobilesएक झटके में बढ़ गए VinFast VF 6 और VF 7 के...

एक झटके में बढ़ गए VinFast VF 6 और VF 7 के दाम; तुरंत पढ़ें पूरी खबर!

Vinfast Price Hike: विनफास्‍ट ने इंडियन मार्केट में ऑफर की जा रहीं अपनी दोनों Electric SUVs - VF6 और VF7 की प्राइज बढ़ाई है। इनको कितना महंगा किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Vinfast Price Hike: विनफास्‍ट ने इंडियन मार्केट में ऑफर की जा रहीं अपनी दोनों Electric SUVs – VF6 और VF7 की प्राइज बढ़ाई है। इनको कितना महंगा किया है। अब किस प्राइज पर इनको घर लाया जा सकेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Vinfast ने बढ़ाई प्राइज

वियतनाम की कार मेकर विनफास्‍ट ने इंडियन मार्केट में अपनी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की प्राइज को बढ़ा दिया है। मेकर ने VF6 और VF7 दोनों की ही प्राइज में बढ़ोतरी की है।

कितनी ज्‍यादा हुई प्राइज

मेकर ने इन दोनों कारों की प्राइज में 1.13 लाख रुपये तक बढ़ा दिए हैं। 1.13 लाख रुपये की बढ़ोतरी को VF7 में किया गया है। वहीं VF6 की प्राइज में भी 90 हजार रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

VF6 की क्‍या हुई प्राइज

कीमतें बढ़ने के बाद अब VF6 की एक्‍स शोरूम प्राइज 18.19 लाख रुपये से लेकर 20.09 लाख रुपये के बीच हो गई है।

VF 7 की क्‍या हुई प्राइज

VF6 के अलावा VF7 की प्राइज को भी लाखों रुपये बढ़ाया गया है। जिसके बाद अब इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 22.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 28.09 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर इसके टॉप वेरिएंट को खरीदा जा सकेगा।

VF 6 में कितनी Range

मेकर VF 6 को 59.6 KWh की बैटरी देती है। इससे इसको 480 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है। इसमें जो फ्रंट माउंटिड इलेक्‍ट्रिक मोटर मिलती है उससे 201 बीएचपी और 310 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। 8.89 सेकेंड में यह एसयूवी 0-100 KMPH की स्‍पीड से चलाई जा सकती है। यह डीसी फास्‍ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है।

VF7 में कितनी Range

VF6 के मुकाबले VF7 ज्‍यादा बड़ी बैटरी के साथ आती है। इसमें 59.6 के अलावा 70.8 KWh की बैटरी का ऑप्‍शन भी मिलता है जो इसे ज्‍यादा रेंज देती है। इसमें बैटरी की तरह दो मोटर ऑप्‍शन भी मिलते हैं जो इसे 201 बीएचपी और 310 न्‍यूटन मीटर टॉर्क के साथ 345 बीएचपी और 500 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देते हैं।

किनसे मिलती है चुनौती

विनफास्‍ट की इन दोनों इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को इंडियन मार्केट में Hyundai Creta Electric, MG Windsor EV, Tata Curvv EV, Tata Harrier EV, Mahindra XEV 9e, Mahindra XEV 9S जैसी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी से चुनौती मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular