HomeAutomobilesLaunch से पहले फिर आया Yamaha R2 का टीजर, 27 August को...

Launch से पहले फिर आया Yamaha R2 का टीजर, 27 August को होगा डेब्‍यू

Yamaha R2 Launch के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। मेकर इस बाइक को कब ला रही है। नए टीजर में क्‍या डिटेल मिल रही हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Yamaha R2 Launch के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। मेकर इस बाइक को कब ला रही है। किस तरह के फीचर्स, इंजन को इसमें दिया जा सकता है। नए टीजर में क्‍या डिटेल मिल रही हैं। इसकी क्‍या Price हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Yamaha R2 Launch के लिए तैयार

यामाहा ने बाइक सेगमेंट में बड़ा धमाका करते हुए आर 2 के लॉन्‍च की तैयारी पूरी कर ली है। अब इसके लॉन्‍च का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। सिर्फ 48 घंटों में ही इस बाइक को इंडिया के साथ ग्‍लोबल मार्केट के लिए लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

सामने आया नया टीजर

लॉन्‍च से कुछ घंटों पहले ही मेकर ने इसका एक और टीजर रिलीज किया है। टीजर में इसकी झलक को दिखाया है। जिसमें यामाहा का ट्यूनिंग फोर्क लोगो, ब्‍लू कलर को दिखाया है जो मेकर की R सीरीज का सिग्‍नेचर कलर भी है। साथ में बॉडी पैनल और लाइट की झलक भी इस टीजर में मिल रही है।

साथ में लिखा Text

यामाहा के नए टीजर में जो झलकियां देखी गई हैं, उसके साथ में फिर से #RInstinct. प्रदर्शन, सटीकता और रेसिंग डीएनए की एक झलक जो प्रकट करने के लिए तैयार है। जैसे टेक्‍स्‍ट को लिखा गया है। जो यह बताने के लिए काफी है कि मेकर किस सेगमेंट की बाइक को ला रही है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

मेकर इस बाइक को 200 सीसी का लिक्‍विड कूल्‍ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है जो इसको 25 पीएस पावर और 20 न्‍यूटन मीटर टॉर्क दे सकता है। हालांकि अभी इस इंजन की डिटेल मेकर की ओर से कंफर्म होना बाकी है।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

Yamaha R2 को इंडिया में ही चेन्‍नई के प्‍लांट में बनाया जा रहा है। इसलिए इसमें इंडियन कस्‍टमर्स की पसंद का भी ध्‍यान रखा जाएगा। इस बाइक को LED हेडलैंप, LED DRLs, यूएसडी फॉर्क, रियर मोनोशॉक सस्‍पेंशन, ड्यूल चैनल एबीएस, TFT कंसोल, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, असिस्ट और स्ल्पिर क्‍लच, स्‍मार्ट फोन कनेक्‍टिविटी जैसे फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।

क्‍या हो सकती है Price

वैसे तो लॉन्‍च के टाइम ही प्राइज को रिवील किया जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि इसे 2-2.5 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाएगा। फिलहाल इसे प्री बुक भी करवाया जा सकता है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular