HomeAutomobilesOLED स्क्रीन, ADAS सेफ़्टी और Quattro AWD के साथ अक्टूबर में Launch...

OLED स्क्रीन, ADAS सेफ़्टी और Quattro AWD के साथ अक्टूबर में Launch होगी नई Audi Q3, कितनी होगी Price

Audi Q3 की नई जेनरेशन ग्‍लोबली रिवील हो चुकी है। मेकर इसे इंडिया में कब Launch कर रही है। इसमें क्‍या चेंज होंगे। क्‍या Price होगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Audi Q3 की नई जेनरेशन ग्‍लोबली रिवील हो चुकी है। मेकर इसे इंडिया में कब Launch कर रही है। इसमें क्‍या चेंज होंगे। क्‍या Price होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही नई Audi Q3

ग्‍लोबल मार्केट में ऑडी क्‍यू3 रिवील हो चुकी है। जिसके बाद अब इसे इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। मेकर इसे अक्‍टूबर में ही इंडिया में ला रही है।

होंगे कई चेंज

मेकर इसकी मौजूदा जेनरेशन के मुकाबले नई जेनरेशन में काफी ज्‍यादा चेंज कर रही है। अब इसमें ज्‍यादा पतले LED हेडलैंप मिलेंगे और एक बड़ी सिंगलफ्रेम ग्रिल मिलेगी। रियर सेक्‍शन में भी कनेक्‍टिड एलईडी लाइट, इलूमिनेटिड ऑडी रिंग लोगो, एलईडी डीआरएल को दिया जाएगा।

कितना ताकतवर होगा इंजन

मेकर इस एसयूवी की नई जेनरेशन में भी 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। जो इसे 204 हॉर्स पावर और 320 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसके साथ ही ऑफ रोडिंग कैपेबिलिटीज के लिए Quattro को भी ऑफर किया जाएगा। साथ में 7स्‍पीड DCT गियरबॉक्‍स भी मिलेगा। गियर सेलेक्‍टर को सेंट्रल कंसोल से हटाकर स्‍टेयरिंग कॉलम में ही दिया जाएगा।

नया होगा इंटीरियर

ऑडी की नई क्‍यू3 में अब नया इंटीरियर मिलेगा। साथ में कर्व्‍ड सिंगल स्‍क्रीन मिलेगी जिसमें 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले होगा। जिसमें एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, वायरलेस फोन चार्जर, सेंटर कंसोल में पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, इलेक्‍ट्रिक पार्किंग ब्रेक, एंबिएंट लाइट, वेंटिलेटिड और हीटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, adas के साथ कई कनेक्‍टिड फीचर्स भी मिलेंगे।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में इस एसयूवी को जिस प्राइज पाइंट पर ऑफर किया जाता है वहां पर इसे BMW X1, Mercedes Benz CLA से चुनौती मिलती है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular