MG Hector Tomahawk का ऑफिशियली इंडियन मार्केट में डेब्यू हो चुका है। मेकर ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कौन से Features दिए हैं। कितनी Range के साथ ऑफर किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG Hector Tomahawk आई इंडिया
इंडिया में अब एमजी ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी हेक्टर टॉमहॉक को ऑफिशियली ऑफर कर दिया है। इस ईवी को MG Adapt के प्लेटफॉर्म पर पहली गाड़ी के तौर पर लाया गया है।

क्या हैं खूबियां
मेकर ने इस एसयूवी में ट्विन सेटअप में LED DRLs, LED हेडलैंप, LED टेललैंप, इलूमिनेटिड लोगो, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, 2810 एमएम व्हीलबेस, 7सीट कनफिगरेशन, 528 लीटर बूट स्पेस, 256 कलर्ड एंबिएंट लाइट, Infinty हरमन म्यूजिक सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, पावर्ड एडजस्टेबल फ्रंट सीट, i.Smart 3.0 इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, सेगमेंट फर्स्ट i-Swipe स्क्रीन, NAP मोड, Camp मोड, ProPet मोड, वेले मोड, क्वाइट मोड, Jio eSim कनेक्टिविटी, AI जेन Karaoke, पर्सनलाइज्ड एंटरटेनमेंट सिस्टम, Jio Savan, वायस फर्स्ट, 360 डिग्री कैमरा के साथ ट्रांसपेरेंट चेसिस और व्हील व्यू, ईपीबी, एबीएस, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक खास फीचर दिया जो Vehicle 2 Home नाम से आ रहा है जो कार से घर को बिजली सप्लाई कर सकता है।
इस एसयूवी को ड्यूल टोन पेंट स्कीम में Shadow Gold + Black और Khaki Green + Black के ऑप्शंस मिले हैं। सिंगल टोन के साथ इसे Pearl White, Starry Black, Aurora Silver, Celadon Blue, Shadow Gold, और Khaki Green कलर्स के ऑप्शन दिए हैं।

