HomeTechnologyRakhi Gift: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को दें स्मार्टफोन का तोहफा, Ai+ के...

Rakhi Gift: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को दें स्मार्टफोन का तोहफा, Ai+ के ये फोन हो सकते हैं हैं खास विकल्प

Rakhi Gift Ai+ Smartphones: रक्षाबंधन पर अगर आप भाई या बहन को स्मार्टफोन गिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं, तो Ai+ के कई विकल्प बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक मौजूद हैं। इन फोन में बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा, 5G कनेक्टिविटी और AI फीचर्स जैसे विकल्प मिलते हैं।

Ai+ Smartphones Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाने का मौका है। इस मौके पर स्मार्टफोन एक उपयोगी और यादगार गिफ्ट साबित हो सकता है।

Ai+ ने अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से कई स्मार्टफोन पेश किए हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को कौन सा स्मार्टफोन राखी पर उपहार में देना चाहते हैं? आप नीचे दी गई लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

कौन-कौन से स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं आप?

Nova 2 Neo 5G

ये 5G की शुरुआत करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें 6.745 इंच का 120Hz डिस्प्ले, 48MP Sony IMX582 AI कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है।

Nova 2 Pro 5G

परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6.9 इंच 144Hz FHD+ डिस्प्ले, 48MP कैमरा और 6000mAh बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है।

Nova 2 Ultra 5G

प्रीमियम गिफ्ट के तौर पर ये सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। इसमें 6.78 इंच 1.5K AMOLED 120Hz डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा, OIS, IP68 रेटिंग और 6000mAh बैटरी है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है।

Nova 2 5G

रोजाना इस्तेमाल के लिए इसमें 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 5G कनेक्टिविटी मिलती है। इसकी कीमत 14,499 रुपये से शुरू होती है।

Pulse 2 4G

पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए ये बजट विकल्प है। इसमें 50MP AI कैमरा, 6.75 इंच 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है।

नोट:- दी गई कीमतों में 1,000 रुपये तक के बैंक ऑफर शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular