HomeAutomobiles200cc इंजन के साथ Yamaha YZF R2 Launch हुई; अब होगी KTM,...

200cc इंजन के साथ Yamaha YZF R2 Launch हुई; अब होगी KTM, Bajaj, TVS को टेंशन

Yamaha R2 Launch हो चुकी है। मेकर ने इसमें कौन से Features दिए हैं। कितना ताकतवर Engine दिया है। किस Price पर ऑफर किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Yamaha YZF R2 Launch हो चुकी है। मेकर ने इसमें कौन से Features दिए हैं। कितना ताकतवर Engine दिया है। किस Price पर ऑफर किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Yamaha YZF R2 Launch
Yamaha YZF R2 Launch

Yamaha YZF R2 Launch हुई

यामाहा ने इंडियन मार्केट में धमाल मचाते हुए आर2 को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर की इस बाइक का बाइक लवर्स काफी टाइम से इंतजार कर रहे थे।

कैसा है डिजाइन

मेकर ने इस बाइक को बाकी आर सीरीज की बाइक्‍स की तरह ही फेयर्ड डिजाइन दिया है। इसके साथ ही इस बाइक को भी बाकी आर सीरीज बाइक्‍स की तरह ही सिग्‍नेचर ब्‍लू कलर में लाया गया है। ब्‍लू के अलावा भी इसे कई कलर ऑप्‍शन मिले हैं। इसको काफी अच्‍छे एयरोडायनेमिक्‍स दिए गए हैं जो इसे तेज बनाने में मदद करते हैं।

कितना ताकतवर इंजन

यामाहा ने आर2 बाइक में 204 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्‍विड कूल्‍ड 4 स्‍ट्रोक डीओएचसी पेट्रोल इंजन दिया है। जो इसको 26.5 पीएस की पावर और 19.1 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। इसमें क्विक शिफ्टर भी दिया है।

Features में क्‍या मिला

Yamaha YZF R2 में LED DRLs, LED प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, एबीएस, ड्यूल डिस्‍क ब्रेक्‍स, 5 इंच फुल कलर्ड TFT डिस्‍प्‍ले, वाई कनेक्‍ट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, स्‍ट्रीट, स्‍पोर्ट, रेन और कस्‍टम राइडिंग मोड, एडजस्‍टेबल प्री लोड फ्रंट सस्‍पेंशन, स्‍मार्ट की जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Yamaha YZF R2 Launch Price
Yamaha YZF R2 Launch Price

कितनी है Price

मेकर ने इस बाइक को इंडियन मार्केट में 3 वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट YZF R2 को 2.30 लाख रुपये एक्‍स शोरूम दिल्‍ली की प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया है। इसके मिड वेरिएंट क्विक शिफ्टर को 2.39 लाख रुपये और इसके टॉप वेरिएंट YZF R2 M की एक्‍स शोरूम प्राइज को 2.53 लाख रुपये रखा गया है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में इस बाइक को KTM RC 200, Bajaj Pulsar RS 200 जैसी फेयर्ड बाइक्‍स के साथ चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular