Vivo X500 सीरीज को लेकर कंपनी ने धीरे-धीरे नई जानकारियां सामने लानी शुरू कर दी हैं। चीन में इस नई फ्लैगशिप सीरीज के लॉन्च की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। अब कंपनी ने इसके प्रीमियम मॉडल्स के कैमरा सेटअप से जुड़ी कुछ अहम खूबियों का खुलासा किया है।
Vivo X500 Pro और X500 Pro Max में खासतौर पर टेलीफोटो कैमरा, स्टेबलाइजेशन और ऑटोफोकस को पिछले मॉडल्स के मुकाबले बेहतर किया जाएगा।
Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200MP Zeiss APO कैमरा
Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने Weibo पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि Vivo X500 Pro Max में 200-मेगापिक्सल Zeiss APO सुपर टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसमें 1/1.4-इंच ब्लू प्रिंट और Samsung HP0 सेंसर का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया गया है।
इस मॉडल में हार्डवेयर-बेस्ड 4x ISZ यानी इन-सेंसर जूम टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। Vivo के अनुसार, हाई-रेजोल्यूशन सेंसर की मदद से यूजर्स को ज्यादा डिटेल बरकरार रखते हुए लॉसलेस जूम के दो स्टेज मिलेंगे।
इसके अलावा फोन में 400mm टेलीफोटो एक्सटेंडर का सपोर्ट भी होगा, जो काफी दूर मौजूद सब्जेक्ट्स को कैप्चर करने में उपयोगी साबित हो सकता है।
कैमरा स्टेबिलिटी के लिए X500 Pro Max में CIPA 7.0-रेटेड प्रोफेशनल स्टेबलाइजेशन दिया जाएगा।
Vivo X500 Pro में 64MP APO सुपर टेलीफोटो लेंस
Vivo X500 Pro में कंपनी ने अलग कैमरा सेटअप तैयार किया है। इस फोन में 85mm फोकल लेंथ वाला 64-मेगापिक्सल Zeiss APO सुपर टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसमें Sony LYTIA 610 सेंसर और Vivo का ब्लू प्रिंट सेंसर डिजाइन इस्तेमाल किया गया है।
इस सेंसर में GG 1×1 और RB 2×2 पिक्सल स्ट्रक्चर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह डिजाइन 1×1 पिक्सल कॉन्फिगरेशन की रिजॉल्विंग क्षमता और 2×2 कॉन्फिगरेशन के फोकसिंग फायदे को एक साथ लाने के लिए तैयार किया गया है।
Vivo ने इस कैमरे के लिए APO लेंस डिजाइन का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने पहली बार यह लेंस डिजाइन Vivo X100 Pro में पेश किया था। 85mm फोकल लेंथ और फुल 64-मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन की वजह से यूजर्स को फोटो क्रॉप करते समय ज्यादा डिटेल बनाए रखने की सुविधा मिलने का दावा किया गया है।
वीडियो रिकॉर्डिंग में भी मिलेंगे अपग्रेड
Vivo X500 Pro में सिर्फ फोटो ही नहीं, बल्कि वीडियो के लिए भी कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे। फोन का टेलीफोटो कैमरा 120fps पर 4K स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।
इसके साथ ही X500 Pro में CIPA 7.0 स्टेबलाइजेशन के अलावा बेहतर ऑटोफोकस और सब्जेक्ट ट्रैकिंग फीचर भी मिलेगा। इससे चलते हुए सब्जेक्ट को फोकस में रखने और वीडियो को ज्यादा स्थिर बनाने में मदद मिल सकती है।
Vivo X500 सीरीज में कौन-कौन से मॉडल होंगे?
कंपनी की ओर से अभी पूरी Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स जारी नहीं किए गए हैं। मौजूदा जानकारी के मुताबिक लाइनअप में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल होंगे।
कब होगा लॉन्च?
सीरीज का चीन में लॉन्च अगले महीने होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले कंपनी की तरफ से इसके अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी भी सामने आ सकती है।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स













Leave a Reply