HomeTechnologyPoco X8 5G और X8 Power 5G 4 सितंबर को होंगे भारत...

Poco X8 5G और X8 Power 5G 4 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च, कई धामाकेदार फीचर्स से होंगे लैस; कीमत और बाकी डिटेल्स जानें

Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों फोन में 6.83-इंच डिस्प्ले के साथ 9,000mAh और 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है।

Poco भारतीय बाजार में अपनी X-सीरीज का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी ने नए स्मार्टफोन्स को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कर दी हैं। Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G को कंपनी भारत में अगले महीने पेश करेगी।

लॉन्च से पहले सामने आए टीजर से फोन की बैटरी और चार्जिंग क्षमता के साथ-साथ इनके रियर डिजाइन की भी जानकारी मिली है।

4 सितंबर को होगी दोनों फोन की एंट्री

Poco India ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए दोनों स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होंगे।

कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि दोनों फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दोनों हैंडसेट के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी हैं।

Poco X8 5G में मिलेगी 9,000mAh बैटरी

कंपनी के टीजर के मुताबिक, Poco X8 5G में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी। Poco का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 3.2 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जबकि फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

X8 Power 5G में 10,000mAh की बैटरी

Poco X8 Power 5G को कंपनी ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ पेश करेगी। इस मॉडल में 10,000mAh बैटरी होने की पुष्टि हो चुकी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी 3.5 दिनों तक का प्लेबैक टाइम दे सकती है।

चार्जिंग के मामले में भी Power मॉडल आगे रहेगा। इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन्स में बाईपास चार्जिंग, PPS चार्जिंग और स्मार्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा दोनों फोन को 6 साल की बैटरी लाइफ रेटिंग के साथ लाया जाएगा।

डिजाइन में भी होगा दोनों का अलग अंदाज

Poco के ऑफिशियल टीजर वीडियो में Poco X8 5G को ऑरेंज और व्हाइट कलर शेड्स में देखा गया है। फोन के पीछे वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा सेटअप नजर आता है।

वहीं Poco X8 Power 5G येलो फिनिश में दिखाई देता है। इसके पीछे ब्लैक कलर का स्क्वैरिकल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर नजर आते हैं।

Poco X8 Power 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन्स को Poco X8 Pro से नीचे पोजिशन किया जा सकता है। Poco X8 Power 5G में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। इसे LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़े जाने की बात सामने आई है।

कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Poco X8 5G में क्या मिल सकता है?

दूसरे मॉडल यानी Poco X8 5G को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक इसमें Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक हो सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलने की चर्चा है।

मजबूत बिल्ड और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट की उम्मीद

Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G दोनों को मजबूत बिल्ड के साथ पेश किए जाने की संभावना है। लीक्स के मुताबिक, दोनों हैंडसेट IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आ सकते हैं।

सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करें तो Poco इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए 4 Android OS अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स दे सकता है। हालांकि, इन संभावित स्पेसिफिकेशन्स की पूरी पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular