ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। कार खरीदना इंडिया में अभी भी कई लोगों के लिए सपने की तरह है। कड़ी मेहनत करके जब एक बार कार को खरीदा जाता है तो वह समय हर किसी के लिए इमोशनल भरा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि फैक्ट्री में कार बनने से लेकर आपके घर तक पहुंचने के दौरान क्या प्रोसेस होती है। अगर नहीं जानते, तो इस खबर को पढ़कर आप (Car Delivery Process) जान सकते हैं।
Car Delivery Process की स्क्रैच से होती है शुरूआत
कार बनाने के लिए मेकर्स की फैक्ट्री में स्टील के बड़े बड़े रोल लाए जाते हैं। जिनको सांचे में ढालकर कार की चेसिस बनाई जाती है। इसके बाद प्रोडक्शन लाइन में अलग अलग लेवल पर अलग अलग पार्ट को लगाया जाता है। जिसके बाद कार तैयार होती है। सबसे आखिर में फैक्ट्री में क्वालिटी चेक किया जाता है। इसके बाद कार को स्टॉक यार्ड में खड़ा कर दिया जाता है।
डीलर करता है ऑर्डर
एक बार डीलरशिप पर कार, वेरिएंट, कलर को फाइनल करने के बाद बुकिंग करवाई जाती है। जिसके बाद डीलरशिप की ओर से कार मेकर को ऑर्डर पंच करवाया जाता है। ऑर्डर के मुताबिक कार को कार मेकर के स्टॉक यार्ड से ट्रक में लोड किया जाता है। जिसके बाद फैक्ट्री से कार को डीलरशिप तक पहुंचाया जाता है।
डीलर के पास होती है जानकारी
कार बुक करवाने के बाद कस्टमर को तो डिलीवरी का इंतजार रहता है। डीलर के पास फैक्ट्री के स्टॉक से लेकर अपने पास फिजिकली कार आने तक की पूरी जानकारी होती है। कार के चेसिस नंबर, इंजन नंबर जैसी डिटेल्स पहले ही डीलरशिप के पास पहुंच जाती हैं। जिससे कार को डिलीवर करने की प्रोसेस को पूरा किया जाता है।
डिलीवरी के समय करना चाहिए यह काम
फैक्ट्री से लेकर शोरूम पहुंचने तक कार को खुले में खड़ा रखा जाता है। कई कारों के बीच में आपकी कार खड़ी होती है। ऐसे में कई बार उस पर मामूली स्क्रैच लग जाते हैं। या फिर ट्रक में लोड-अनलोड करते टाइम भी टायर, पेंट पर स्क्रैच लगने का खतरा होता है। इसलिए डिलीवरी के टाइम कार को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए और फिर डिलीवरी लेकर कार को घर लाना चाहिए।
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply