Ather Konarc Launch होने वाला है। इस Electric Scooter के लिए मेकर काफी टाइम से तैयारी कर रही है। इसमें क्या खूबियां होंगी। कितनी Range होगी, क्या Price होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Ather Konarc Launch के लिए तैयार
एथर ने अपने सबसे नए स्कूटर कोनार्क को लॉन्च के लिए तैयार कर लिया है। बस, कुछ टाइम में इस स्कूटर को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
टीजर और टेस्टिंग से मिलीं कई डिटेल
मेकर लॉन्च से पहले इस स्कूटर को कामयाब बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती थी। इसलिए इसका काफी ज्यादा टेस्ट भी किया गया। पहाड़ों से लेकर मैदान तक इसे अलग अलग टेंपरेचर, ट्रैफिक कंडीशंस में चेक किया जा चुका है। वहीं टीजर में भी बताया गया है कि इस स्कूटर को काफी मजबूत बनाया गया है। मेटल बॉडी के साथ आएगा और इसमें मोटर और बैटरी को इस तरह दिया जाएगा कि लोगों को शहर में 100-150 किलोमीटर तक की रेंज मिल पाएगी।
कैसे होंगे फीचर्स
एथर ने कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर को पतली और लंबी एलईडी डीआरएल, एलईडी लाइट, फ्रंट टायर में डिस्क ब्रेक, इलूमिनेटिड एथर लोगो के साथ लाने की तैयारी की है। साथ में 30 लीटर तक का बूट स्पेस, 12 से 14 इंच अलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक, फ्लैट रनिंग बोर्ड, सिंगल और चौड़ी सीट, मजबूत ग्रैब हैंडल को इसमें दिया जाएगा।
किस सेगमेंट में होगा ऑफर
मेकर ने पहले ही यह बता दिया है कि यह एक फैमिली स्कूटर होगा जो मास सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। 2026 में लॉन्च से पहले इस स्कूटर के कॉन्सेप्ट वर्जन को 2025 Ather Community Day में शोकेस किया था। तब इसे EL 01 नाम से सामने लाया गया था।
क्या होगी प्राइज
एथर ने अभी इस स्कूटर की बैटरी, फीचर्स की डिटेल रिवील नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे 1-1.25 लाख रुपये के आस पास की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Hyundai Bayon कल हो जाएगी Launch, कीमत से उठ जाएगा पर्दा, होगी Maruti से लेकर Tata को टेंशन
Upcoming Cars: इस साल के अंत तक आ रही हैं 3 धमाकेदार Electric Cars; जानिए कौन-सी कंपनियां कर रही हैं बड़ी तैयारी?
Ursaa Hybrid: नया प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च; पल-पल की लोकेशन से लेकर सब कुछ होगा लाइव ट्रैक!
Compact SUVs: Tata Punch का जलवा बरकरार, FY 27 के H1 में Top-5 गाड़ियों ने कैसा किया प्रदर्शन













Leave a Reply