HomeTechnologyMivi Snapdragon प्रोसेसर के साथ ला रहा अपना पहला 5G स्मार्टफोन, कीमत...

Mivi Snapdragon प्रोसेसर के साथ ला रहा अपना पहला 5G स्मार्टफोन, कीमत हो सकती है 15000 रुपये से भी कम; डिटेल्स जानें

Mivi जल्द ही भारतीय बाजार में अपने पहले स्मार्टफोन के साथ एंट्री करने की तैयारी में है। Snapdragon चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी वाले इस फोन की कीमत करीब ₹15,000 की रेंज में होने की उम्मीद है।

ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए पहचाना जाने वाला Mivi अब स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी भारत में अपना पहला स्मार्टफोन पेश करने वाली है, जिसे बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर उतारा जाएगा।

अपकमिंग फोन को लेकर कंपनी ने Flipkart पर टीजर जारी किया है। हालांकि, अभी तक स्मार्टफोन के नाम, लॉन्च डेट या इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है।

Snapdragon चिपसेट और 5G के साथ आएगा Mivi का फोन

Mivi पहले ही संकेत दे चुका है कि उसके पहले स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 5G कनेक्टिविटी मिलने की भी पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इसमें Snapdragon का कौन सा चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा।

कीमत को लेकर टेक वेबसाइट 91Mobiles की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि Mivi के इस स्मार्टफोन को ₹15,000 की रेंज में बाजार में उतारा जा सकता है। अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो कंपनी की सीधी टक्कर बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट के कई मौजूदा ब्रांड्स से होगी।

Flipkart टीजर में दिखा फोन का डिजाइन

Flipkart पर सामने आए टीजर पोस्टर से फोन के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिलती, लेकिन इसके डिजाइन की कुछ झलक जरूर सामने आई है। टीजर के मुताबिक, स्मार्टफोन ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाई दे रहा है। इसमें फ्लैट रियर पैनल और राउंडेड कॉर्नर देखने को मिल सकते हैं।

टीजर से यह भी संकेत मिलता है कि Mivi का पहला स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

कैमरा और बैटरी की जानकारी अभी बाकी

Mivi ने फिलहाल फोन के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और RAM-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी आने वाले दिनों में इन फीचर्स से पर्दा उठा सकती है। फिलहाल Snapdragon प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी इसके कंफर्म्ड फीचर्स में शामिल हैं।

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा

Mivi ऐसे समय में स्मार्टफोन मार्केट में प्रवेश कर रहा है, जब कई दूसरे ब्रांड भी बजट सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Fire-Boltt और Philips पहले ही इस सेगमेंट में स्मार्टफोन पेश कर चुके हैं। वहीं, Micromax की एक बार फिर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में वापसी की योजना की खबरें सामने आ रही हैं।

इसके अलावा Ai+ भी बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में लगातार नए मॉडल पेश कर रहा है। ऐसे में Mivi की एंट्री के बाद भारतीय ग्राहकों के पास बजट 5G फोन के लिए विकल्प और बढ़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular