HomeTechnologyNokia: बच्चों के लिए HMD का जबरदस्त फीचर फोन, मोबाइल तो होगा...

Nokia: बच्चों के लिए HMD का जबरदस्त फीचर फोन, मोबाइल तो होगा हाथ में लेकिन इंटरनेट और गेम्स नहीं

HMD ने बच्चों के लिए HMD 105 4G School Edition फीचर फोन पेश किया है, जिसमें इंटरनेट और गेमिंग जैसी सुविधाएं नहीं दी गई हैं।

आज के समय में बच्चों को मोबाइल देना पैरेंट्स के लिए एक बड़ा फैसला होता है। स्मार्टफोन के साथ इंटरनेट और गेमिंग का एक्सेस मिलने की वजह से कई माता-पिता बच्चों के लिए ऐसा डिवाइस पसंद करते हैं, जिसमें केवल जरूरी कम्युनिकेशन फीचर्स मौजूद हों। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने HMD 105 4G School Edition लॉन्च किया है।

यह एक फीचर फोन है, जिसे खासतौर पर बच्चों के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें कॉल और SMS जैसी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं, जबकि इंटरनेट और गेम्स की सुविधा नहीं दी गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को मोबाइल से कनेक्ट रखते हुए उन्हें स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच से दूर रखना है।

HMD 105 4G School Edition के Specifications

HMD 105 4G School Edition के हार्डवेयर की बात करें तो कंपनी ने इसमें सामान्य HMD 105 4G जैसा ही हार्डवेयर इस्तेमाल किया है। फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 240×320 पिक्सल है।

डिवाइस में 64MB RAM के साथ 128MB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। अगर यूजर को ज्यादा स्टोरेज की जरूरत पड़ती है तो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में 2G, 3G और 4G नेटवर्क का सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा इसमें Bluetooth 5.0 भी दिया गया है। हालांकि, पैरेंटल कंट्रोल की मदद से माता-पिता Bluetooth को बंद कर सकते हैं।

चार्जिंग के लिए फोन में USB-C पोर्ट मिलता है। साथ ही डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है, जिससे बच्चे सामान्य वायर्ड ईयरफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में अधिकतम 2,000 कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते हैं।

Parental Control से पैरेंट्स के हाथ में रहेगा कंट्रोल

HMD 105 4G School Edition की सबसे खास बात इसका Parental Control सिस्टम है। पैरेंट्स एक PIN सेट करके फोन की कुछ सुविधाओं को अपनी जरूरत के मुताबिक बंद कर सकते हैं।

इस सिस्टम के जरिए Bluetooth, MMS और रेडियो को डिसेबल किया जा सकता है। इससे बच्चों को फोन देने के बाद भी माता-पिता डिवाइस पर कुछ जरूरी फीचर्स का नियंत्रण अपने पास रख सकते हैं।

1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी

फोन को पावर देने के लिए 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। HMD का दावा है कि यह बैटरी फोन को स्टैंडबाय मोड में 15 दिनों तक चला सकती है।

बैटरी को फोन से अलग निकालने की सुविधा इसे मौजूदा ज्यादातर स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है। लंबी स्टैंडबाय बैटरी लाइफ की वजह से यह डिवाइस बच्चों के लिए एक उपयोगी और प्रैक्टिकल फोन साबित हो सकता है।

कीमत और उपलब्धता क्या है?

HMD ने फिलहाल HMD 105 4G School Edition की कीमत का ऐलान नहीं किया है । इसके अलावा कंपनी ने अभी यह भी जानकारी नहीं दी है कि इस फीचर फोन को किन-किन देशों के बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular