HomeAutomobilesRenault Triber Turbo CNG में भी होगी Launch, अब बिगड़ेगा Ertiga का...

Renault Triber Turbo CNG में भी होगी Launch, अब बिगड़ेगा Ertiga का खेल

Renault Triber Turbo CNG लॉन्‍च हो सकती है। मेकर इसको कब और किस Price पर ला सकती है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Renault Triber Turbo CNG ऑप्‍शन के साथ भी Launch हो सकती है। इस बजट सेगमेंट की एमपीवी को यह ऑप्‍शन कब तक मिल सकता है। इससे किस तरह Maruti Ertiga और Nissan Gravite को परेशानी हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Renault Triber Turbo CNG होगी Launch

रेनो अपनी बजट एमपीवी ट्राइबर को इंडियन मार्केट में जल्‍दी ही टर्बो इंजन के साथ लॉन्‍च करने वाली है। इसे पेट्रोल के साथ ही CNG का ऑप्‍शन भी मिलेगा, जिसमें टर्बो इंजन को भी दिया जाएगा।

कब होगी Launch

मेकर ने ऑफिशियली नहीं बताया है, लेकिन इसे September 2026 में लॉन्‍च करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सितंबर में भी इस एमपीवी को 20 तारीख के बाद इंडियन मार्केट में दिल्‍ली में ऑफिशियली लॉन्‍च किया जाएगा।

Facelift में मिलेगा ऑप्‍शन

मेकर ने इस एमपीवी को April 2026 में ही अपडेट दिया है। इसी फेसलिफ्ट वर्जन में अब इस इंजन ऑप्‍शन को दिया जाएगा। इस एमपीवी में शुरू से ही एक ज्‍यादा ताकतवर इंजन की डिमांड कस्‍टमर्स की ओर से रही है, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

कितना होगा ताकतवर

रेनो इस एमपीवी को उसी इंजन के साथ लाएगी जिसको अभी तक Renault Kiger में दिया जा रहा है। यह इंजन 1.0 लीटर इंजन के साथ 100 पीएस की पावर और 160 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। अभी तक इस एमपीवी में जो इंजन मिलता है उससे 72 हॉर्स पावर और 96 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है जो बस इसे चलाने के लिए काफी है। लेकिन अब इसमें टर्बो पेट्रोल के साथ सीएनजी का ऑप्‍शन भी मिलेगा, लेकिन उसमें कितनी पावर मिलेगी, अभी उसकी डिटेल सामने नहीं आई हैं।

कितनी बढ़ेगी प्राइज

जब ट्राइबर को टर्बो इंजन दिया जाएगा तो इसकी प्राइज को भी बढ़ाया जाएगा। नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ अभी इसे 5.81 लाख रुपये से लेकर 8.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। लेकिन जब टर्बो इंजन आएगा तो इसकी प्राइज में 50 हजार रुपये से 80 हजार रुपये तक बढ़ाए जा सकते हैं। वहीं सीएनजी के साथ इसकी प्राइज 70 से 90 हजार रुपये तक और महंगी हो सकती है।

किसे होगी परेशानी

रेनो जब ट्राइबर को जब ज्‍यादा ताकतवर इंजन के साथ ऑफर कर देगी तो इसका सीधा नुकसान Maruti Ertiga, Toyota Rumion और Nissan Gravite को हो सकता है। क्‍योंकि अभी तक अर्टिगा और रुमियन ज्‍यादा पावर के साथ आने की वजह से लोगों की पसंद बनी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular